तीर्थनगरी में Haryana Tourists का कारनामा! । Rishikesh । Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तो, उत्तराखंड की शांत और धार्मिक नगरी ऋषिकेश से एक बार फिर शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। आखिर देवभूमि में आने वाले कुछ पर्यटक मर्यादा क्यों भूल जाते हैं? क्या तीर्थनगरी अब हुड़दंग और बदसलूकी का अड्डा बनती जा रही है?ऋषिकेश के हरिद्वार रोड स्थित काली के ढाल इलाके में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया। जब हरियाणा से आए कुछ पर्यटकों पर एक महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा, लगा तो फिर क्या हुआ। स्थानीय लोगों ने जो किया वो सब कैमरे में कैद होगा और वो तस्वीर मेरी इस रिपोर्ट में। जी हां दोस्तो देवभूमि में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं! ऋषिकेश के काले की ढाल में हरियाणा नंबर (HR 08AL9398) की गाड़ी में सवार दो शराबियों ने एक 8-10 साल की मासूम से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश की। स्थानीय जनता का फूटा गुस्सा, मनचलों की बीच सड़क पर धुनाई कर पुलिस के हवाले किया। दोस्तो बताया जा रहा है कि कार में बैठे युवकों ने महिला के साथ अभद्रता करने की कोशिश की,जिसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और मौके पर जमकर धुनाई हो गई। दोस्तो, ये पहला मामला नहीं है जब उत्तराखंड में बाहर से आने वाले पर्यटकों पर बदसलूकी और हुड़दंग के आरोप लगे हों आखिर क्यों बार-बार तीर्थनगरी की शांति भंग हो रही है? क्या कुछ लोग पर्यटन के नाम पर उत्तराखंड को मौज-मस्ती और गुंडागर्दी का अड्डा समझ बैठे हैं? सबसे बड़ा सवाल ये भी है कि अगर स्थानीय लोग विरोध न करें, तो महिलाओं की सुरक्षा का क्या होगा? और क्या प्रशासन ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई करेगा, ताकि देवभूमि की छवि खराब न हो? फिलहाल इस घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दोस्तो उत्तराखण्ड के तीर्थनगरी ऋषिकेश से मानवता को शर्मशार करने वाली एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां हरिद्वार रोड स्थित काले-की-ढाल क्षेत्र में गुरुवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब हरियाणा नंबर की कार में सवार कुछ युवकों पर एक 10 वर्षीय बच्ची से कथित छेड़छाड़ का आरोप लगा।

घटना की जानकारी फैलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने कार को घेर लिया। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और आक्रोशित लोगों ने कार सवार युवकों की पिटाई शुरू कर दी। घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीड़ का गुस्सा इतना बढ़ गया कि कार में भी तोड़फोड़ की गई। दोस्तो घटना उस समय हुई जब एक बच्ची सड़क पार कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान कार में सवार युवकों ने उसके साथ अनुचित हरकत की। बच्ची के शोर मचाने और आसपास मौजूद लोगों को जानकारी मिलने के बाद स्थानीय नागरिक तुरंत मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने कार को रोक लिया। आरोपित युवकों को बाहर निकालकर उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान एक युवक के कपड़े तक फट गए दोस्तो घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुस्साए लोगों ने कार के शीशे और अन्य हिस्सों को भी नुकसान पहुंचाया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि बच्ची के साथ हुई कथित हरकत से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी फैल गई थी। हालांकि घटना के दौरान किसी गंभीर चोट की सूचना सामने नहीं आई है, लेकिन सड़क पर काफी देर तक भीड़ जमा रही।

वहीं दोस्तो मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को औपचारिक तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है। पुलिस अपने स्तर से घटना की वास्तविकता और विवाद की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है। इधर दोस्तो घटना के बाद क्षेत्र में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की घटनाएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।याद रखें: देवभूमि घूमने आएं, हुड़दंग और घिनौनी हरकतें करने नहीं। यहाँ की बेटियाँ हमारी शान हैं, कोई जागीर नहीं! दो स्तो, फिलहाल ऋषिकेश में हुई इस घटना ने एक बार फिर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।देवभूमि में आने वाले कुछ पर्यटक आखिर कब मर्यादा समझेंगे? क्या पर्यटन के नाम पर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त किया जा सकता है?स्थानीय लोगों का गुस्सा इसलिए भी फूटा क्योंकि मामला एक मासूम बच्ची से कथित छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश से जुड़ा था।घटना के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल बन गया और लोगों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोस्तो, उत्तराखंड सिर्फ घूमने की जगह नहीं आस्था, संस्कृति और सम्मान की भूमि हैयहां आने वाले हर व्यक्ति को इस देवभूमि की मर्यादा और यहां की बेटियों के सम्मान को समझना होगा।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और लोगों को अब सख्त कार्रवाई का इंतजार है।क्योंकि देवभूमि घूमने आइए, लेकिन यहां की शांति, संस्कृति और बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती।