मौसम अपडेट: उत्तराखंड में बढ़ने वाली है तपिश, अब तेजी से चढ़ेगा पारा; इस तारीख के बाद बदलेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिली रह सकती है। जिससे तापमान में तेजी से वृद्धि होने के आसार हैं।

Share

उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक दिन में चटख धूप खिलने लगी है। जिससे तापमान में इजाफा हो रहा है। Uttarakhand Weather Report Today मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिली रह सकती है। जिससे तापमान में तेजी से वृद्धि होने के आसार हैं। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हो सकता है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम हल्की ठिठुरन बरकरार रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है। जिससे तापमान में मामूली वृद्धि के आसार हैं। हालांकि, 11 अप्रैल को प्रदेश में मौसम करवट बदल सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 11 अप्रैल को प्रदेश भर के सभी जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट है। प्रदेश में इस समय गर्मी लोगों को सता रही है। रविवार को देहरादून का न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज करने की किया गया। दिन के समय चिलचिलाती गर्मी का अहसास होने लगा है। गर्मी के कारण अब दोपहर के समय सड़कें भी सूनी नजर आने लगी है। मैदानी जिलों के साथ ही पर्वतीय जिलों में भी मौसम की बेरुखी दिखाई दे रही है। रविवार को पंतनगर का अधिकतम तापमान 34.4 और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। देहरादून से लेकर हरिद्वार तक शुष्क मौसम के कारण लोगों को गर्मी और उमस जैसी स्थिति महसूस हो रही है।