कल देर रात 20 से 25 निहंगों ने जब देहरादून की ओर कूच किया उस वक्त पुलिस ने बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की हुई थी। लेकिन अस्त्र-शस्त्रों से लैस निहंग उत्तराखंड हिमाचल बॉर्डर पर बेरिकेड्स पर चढ़ गए और उनको हटा दिया। Nagarasu Gurdwara Nihang Violence पुलिस का कहना है कि उन्होंने वहां खड़ी कुछ गाड़ियों पर हमला कर उनका कांच तोड़ दिया। एक वीडियो फुटेज में निहंग तलावार लहराते हुए भी नजर आए। इस दौरान काफी देर तक अराजकता की स्थिति बनी रही। मौके पर तैनात पुलिस भी बेबस नजर आई। जिसके बाद प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा बातचीत की गई, बातचीत व विस्तृत वार्ता के बाद उन सभी को वापस पोंटा साहिब हिमाचल की तरफ भेजा गया। समय लगभग 1.15 बजे निहंगो की एक यूटिलिटी (12-15) 2 कार 01 बाइक 12-13 निहंगो पोटा साहिब गुरुद्वारे हेतु वापस भेजा गया। एवं समय 2.40 बजे रेसकोर्स गुरुद्वारे से 12-15 निहगों को उनकी दो गाड़ियां एवं एक बाइक में वापस पोटा साहिब गुरुद्वारे को वापस किया गया।