Champawat में भारी बारिश से तबाही! | Heavy Rain | Weather Alert | Cloud Burst | Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तो उत्तराखंड का मौसम बेहद खतरनाक दिखाई दे रहा है, पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम विभाग के अलर्ट के बीच एक खबर ऐसी आई जिसने ग्रामीणों को भारी नुकसान पहुंचाया है। कैसे पहाड़ी क्षेत्रों में बन गए बादल फटने जैसे हालात, कई वाहनों के मलबे में दबने की खबर ने सब को हिला दिया। किसानों की फसल से लेकर पहुंच कुछ इस बार की बारीश में चौपट हो चुका है। बताउंगाआपको पूरी खबर कैसे बारिश ने तबाही मचाना किया शुरू। दोस्तो खबर अपने उत्तराखंडियों के लिए परेशान करने वाली है। क्योंकि पहाड़ों में मौसम फिर कहर बनकर क्यों टूट पड़ा है? आखिर क्यों कुछ ही घंटों की बारिश ने जनजीवन को हिला कर रख दिया? दोस्तो उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी है और हालात ऐसे हैं कि चम्पावत में बारिश ने तबाही मचा दी है। बादल फटने जैसे हालात बन गए हैं, कई वाहन मलबे में दब गए हैं और स्थानीय लोग दहशत में हैं। दोसतो उत्तराखण्ड में गुरुवार को हुई भारी बारिश से जहां एक ओर भीषण गर्मी से राहत मिली है वहीं दूसरी ओर जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राज्य के चम्पावत जिले से सामने आ रही है जहां बाराकोट तहसील क्षेत्र में गुरुवार दोपहर अचानक हुई मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए। तेज बारिश ने बर्दाखान क्षेत्र के बिसराड़ी गांव में ऐसा मंजर पैदा किया, जिसे ग्रामीण ‘बादल फटने जैसे हालात’ बता रहे हैं। कुछ ही घंटों में सामान्य दिखने वाला इलाका आपदा जैसे दृश्य में बदल गया। हालांकि अभी तक प्रशासन द्वारा आधिकारिक रूप से बादल फटने की पुष्टि नहीं की गई है। दोस्तो बाराकोट के बिसराड़ी गांव में अचानक उफान पर आए गधेरे ने भारी नुकसान पहुंचाया, सड़क किनारे खड़े वाहन देखते ही देखते मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों के अनुसार पानी और मलबे का बहाव इतना तेज था कि संभलने का मौका तक नहीं मिला।

दोस्तो इस आपदा में कई वाहन पूरी तरह मलबे में दब गए। इसके अलावा कई स्थानों पर मकानों की दीवारों को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। वैसे दोस्तो ये तस्वीर तो इस बात की गवाही दे रही हैं कि कभी भी पहाड़ों पर गधेरे उफान पर आ सकते हैं क्योंकि बारिश ही कुछ ऐसी हो रही है, दोस्तो ये वीडियो मसूरी का बताया जा रहा है, जहां भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। सड़कों पर बर्फ जैसे ओलों की सफेद चादर बिछ गई, जिससे पूरा इलाका सर्द मौसम की चपेट में आ गया है। दोस्तो कुछ ही दिन पहले जहां सोशल मीडिया पर भीषण गर्मी की चर्चा थी, वहीं अब उत्तराखंड का मौसम अचानक करवट बदल चुका है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक बादल जमकर बरस रहे हैं और तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है। अब बारिश तो बाऱिश है दोस्तो, कहीं पर्यटकों के चेहरे खुले दिखाई दिए तो कहीं आम लोंगों की परेशानी बढती दिखी। दोस्तो चम्पावत में बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है, आम और लीची के बगीचे बर्बाद हो गए, जबकि खेतों में खड़ी फसलें भी पूरी तरह चौपट हो गईं। पॉलीहाउस जैसी संरचनाएं, जिन पर किसानों की बड़ी उम्मीदें टिकी थीं, वे भी इस तबाही में नहीं बच सकीं—दस्तो तेज बहाव और मलबे के कारण बिसराड़ी गांव को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह बंद हो गई है। इससे गांव का संपर्क आसपास के क्षेत्रों से कट गया है, जिससे राहत और बचाव कार्यों में भी बाधा आने की आशंका जताई जा रही है। वहीं दोस्तो ग्राम प्रधान पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख कहते हैं कि महज दो घंटे की बारिश ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया जिससे ग्रामीण दहशत में हैं, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। दोस्तो ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल नुकसान का आंकलन कर मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए ठोस व्यवस्थाएं करने की जरूरत पर जोर दिया गया है। फिलहाल प्रशासन को सूचना दे दी गई है और गांव में हालात सामान्य करने की कोशिशें जारी हैं तो दोस्तों, उत्तराखंड के पहाड़ों में मौसम ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखा दिया है—जहां कुछ ही घंटों की बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया, सड़कें टूट गईं, वाहन मलबे में दब गए और किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया।हालांकि राहत की बात यह है कि किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन हालात अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं। प्रशासन की टीमें राहत और मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं, लेकिन चुनौती काफी बड़ी है। तो सवाल यही है—क्या आने वाले दिनों में मौसम और भी मुश्किलें बढ़ाएगा, या फिर हालात जल्द पटरी पर लौटेंगे?