उत्तराखंड में रोजाना दर्दनाक हादसे कहर बनकर टूट रहे हैं जिन पर अंकुश लगाना बेहद मुश्किल होता जा रहा है। ऐसी ही कुछ खबर नैनीताल जिले से सामने आ रही है। Haldwani Bike Accident जहां हल्द्वानी के जवाहरनगर से गौलापार में मकान का लिंटर डालने के लिए जा रहे बाइक सवार दो श्रमिकों को पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। घटना के बाद पिकअप चालक व परिचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करते समय बाइक सवार अनियंत्रित होकर पिकअप से टकरा गए। जहां मौके पर पुलिस उनको अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान सुभान अंसारी (20) पुत्र रईस अहमद, निवासी बहेड़ी और फिरोज (25) निवासी गिरधरपुर, बहेड़ी बरेली के रूप में हुई है। दोनों युवक हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में किराए पर रहकर मजदूरी का काम करते थे।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players