दोस्तो, स्कूल की प्रार्थना में जब सैकड़ों बच्चों की आवाज में ‘हनुमान अंश’ का भजन गूंजा, तो माहौल भक्तिमय हो गया!‘मैंने तेरे ही भरोसे, हनुमान’ की धुन ने इंटरनेट पर भी लोगों का ध्यान खींच लिया!आखिर ऐसा क्या था इस सामूहिक गायन में, जिसे सुनकर हर कोई ठहरकर देखने लगा?देखिए, कैसे बच्चों की आवाज में गूंजा भक्ति और विश्वास का ये खूबसूरत संगम! और बताउँगा आपको नीम करोली बाबा पर बनी इस फिल्म के ताजा महा रिकोर्ड के बारे में भी। दोस्तो मात्र 2 करोड़ की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने पार किया ₹350 करोड़ का आंकड़ा! मै आपको आज दिखाने जा जा रहा हूं नीम करोली बाबा की कृपा और बच्चों की मासूम आवाज़ का वो जादुई कनेक्शन, जिससे देश से लेकर दुनिया तक सिर्फ आध्यात्मिक क्रांति की चर्चा है। जी हां दोस्तो आज सोशल मीडिया के दौर में हर रोज़ हज़ारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सीधे आपकी आत्मा को छू जाते हैं। देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे देश में भक्ति का सैलाब ला दिया है। एक स्कूल की मॉर्निंग असेंबली में जब सैकड़ों मासूम बच्चों की आवाज़ में ‘मैंने तेरे ही भरोसे, हनुमान। सागर में नैया डारे दई’ भजन गूंजा, तो सुनने वालों के रोंगटे खड़े हो गए, लेकिन कहानी सिर्फ इस वीडियो की मासूमियत तक सीमित नहीं है। ये पावन गीत साल 2026 की उस ऐतिहासिक सिनेमाई क्रांति का हिस्सा है, जिसने बॉक्स ऑफिस के सारे घमंड को चकनाचूर कर दिया है।
जी हां, दोस्तो सही सुना आपने फिल्म ‘हनुमान अंश’ की बातकर रहा हूं, जिसने महज़ 2 करोड़ के बजट में आकर 350 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर डाली है! आखिर कैसे एक छोटे से भजन ने देश से लेकर दुनिया तक तहलका मचा रखा है वो दो दोस्तो इसे कहते हैं भक्ति की वो निश्छल शक्ति, जिसके आगे हर कोई नतमस्तक हो जाए। उत्तराखंड के नैनीताल के एक स्कूल ग्राउंड में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान जब ये बच्चे कतारों में खड़े होकर अपनी मासूम आवाज़ों में सुर से सुर मिलाते हैं, तो पूरा माहौल दिव्य हो जाता है। टाइम्स म्यूजिक हब के इस बेहद लोकप्रिय भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे, हनुमान’ को बच्चों ने जिस शुद्ध भाव से गाया है, उसकी चर्चा आज हर इंटरनेट यूज़र की जुबान पर है। कोई इसे इंटरनेट का सबसे शांत और सकारात्मक वीडियो बता रहा है, तो कोई इसे हमारी आने वाली पीढ़ी के मजबूत सांस्कृतिक मूल्यों की पहचान मान रहा है। लेकिन दोस्तो क्या आप जानते हैं कि स्कूलों से लेकर हर पब्लिक प्लेस पर गूंजने वाला यह गाना आखिर आया कहाँ से? यह गाना है साल 2026 की सबसे बड़ी और अप्रत्याशित ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हनुमान अंश’ का! कैंची धाम और परम पूज्य नीम करोली बाबा के जीवन व आध्यात्मिक अंश पर आधारित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वो आतिशबाज़ी की है जिसकी कल्पना बड़े-बड़े फिल्म पंडितों ने भी नहीं की थी, जहाँ करोड़ों के बजट वाली फ़िल्में औंधे मुँह गिर रही हैं, वहीं महज़ ₹2 करोड़ के लघु बजट में बनी इस आध्यात्मिक मास्टरपीस ने भारतीय सिनेमा के इतिहास को दोबारा लिख दिया है।
दोस्तो यहां अब बात करते हैं ‘हनुमान अंश’ की उस रिकॉर्डतोड़ कमाई की, जिसने पूरे देश को हैरान कर दिया है। दोस्तो, फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 45 से अधिक दिन हो चुके हैं, लेकिन इसका क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म भारत में 271 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर चुकी है, जबकि इसका ग्लोबल ग्रॉस कलेक्शन ₹350 करोड़ के जादुई आंकड़े को भी पार कर चुका है! दोस्तो चौथे, पांचवें और छठवें हफ्ते में भी इस फिल्म ने जो मोमेंटम बनाए रखा, वह अद्भुत है। और तो और, इसकी धमक अब सिर्फ थियेटर्स तक सीमित नहीं है, इसके ओटीटी (OTT) पर आने को लेकर भी दर्शकों के बीच भारी उत्सुकता बनी हुई है। दोस्तो इस फिल्म की सफलता और देश-दुनिया में मची धूम का अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं कि खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में ‘हनुमान अंश’ की पूरी टीम से मुलाकात की और इस ऐतिहासिक सक्सेस के लिए उन्हें बधाई दी। फिल्म के डायरेक्टर विकास चतुर्वेदी और मुख्य कलाकारों ने इस यात्रा को भगवान का आशीर्वाद बताया है। फिल्म की अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि 2024 में कैंची धाम की यात्रा और फिर 2026 में इस फिल्म का आना उनके लिए एक दिव्य संयोग जैसा है। बिना किसी बड़े सुपरस्टार और बिना किसी भारी-भरकम प्रमोशन के, सिर्फ माउथ पब्लिसिटी और शानदार संगीत के दम पर इस फिल्म ने यह साबित कर दिया है कि भारत की जनता आज भी अपनी जड़ों और अध्यात्म से कितनी गहराई से जुड़ी हुई है। दोस्तो नैनीताल के स्कूल में गूंजी बच्चों की ये प्रार्थना और थियेटर्स में गूंजती हनुमान चालीसा गवाह है कि भारत में एक नई सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का उदय हो चुका है, जिसे अब कोई रोक नहीं सकता।