उत्तराखंड में आईएफएस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

Share

उत्तराखंड में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। वहीं, कई अधिकारियों को नई तैनाती भी दी गई। Uttarakhand Forest Department एक अप्रैल देर शाम को शासन स्तर से ये आदेश जारी किए गए है। प्रभागीय वनाधिकारियों से लेकर PCCF स्तर तक के भारतीय वन सेवा के अधिकारी तबादला सूची से प्रभावित होंगे, लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं होने जा रहा है। काफी कम नामों पर ही चर्चा के बाद बदलाव किया जाएगा।

ये रही लिस्ट

  • प्रमुख वन संरक्षक कपिल लाल से परियोजना एवं सामुदायिक वानिकी उत्तराखंड की जिम्मेदारी वापस ली गई है। उन्हें योजना एवं वित्तीय प्रबंधन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
  • प्रमुख वन संरक्षक एसपी सुबुद्धि को जैव विविधता उत्तराखंड बोर्ड के अध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है वर्तमान में एसपी सुबुद्धि पर राज्य पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन निदेशालय के निदेशक की जिम्मेदारी भी है।
  • अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा से योजना एवं वित्तीय प्रबंधन की जिम्मेदारी वापस ली गई है। निशांत वर्मा पर वनाग्नि आपदा प्रबंधन उत्तराखंड देहरादून का अतिरिक्त प्रभार है।
  • मुख्य वन संरक्षक सुशांत पटनायक परियोजना और वानिकी देहरादून की नई जिम्मेदारी दी है।
  • उप वन संरक्षक सुबोध कुमार काला को उप मुख्य कार्याधिकारी कैंपा को जिम्मेदारी दी गई है।