हरिद्वार जिले के पथरी क्षेत्र में रणसुरा गांव के पास एक गुलदार शिकार की तलाश में खेतों में घुस आया। जैसे ही उसने पेड़ पर छलांग लगाई, वो पेड़ की टहनियों के बीच फंस गया। Guldar Trapped In Tree बताया जा रहा है कि कुत्ते के शिकार की तलाश में गुलदार खेतों में आया था। गुलदार को खेतों में देखते ही ग्रामीणों में दहशत मच गई। गुलदार, कुत्ते का शिकार तो नहीं कर पाया, लेकिन छलांग लगाते हुए एक पेड़ पर चढ़ गया। एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर छलांग लगाते हुए वो पोपलर के पेड़ की टहनियों के बीच फंस गया। काफी देर तक गुलदार पेड़ की टहनियों के बीच फंसा रहा। उसे देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई। वरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ. अमित ध्यानी और एसडीओ हरिद्वार पूनम कैंथोला के साथ बचाव दल भी मौके पर पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार को पेड़ पर ही बेहोश कर दिया गया। इसके बाद पेड़ को काटकर गिरा दिया गया। गुलदार को तुरंत फंदे की मदद से बचा लिया गया।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players