उत्तराखंड पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों के लोग इन दिनों तेंदुए की दहशत के साये में जी रहे हैं। खौफ इतना है कि शाम ढलते ही सारी दुकानें बंद होने लगती हैं, लोग अपने घरों में छुप जाते हैं और सड़कें सुनसान हो जाती है। Guldar attack on woman प्रदेश में वन्य जीव लगातार इंसानों का अपना शिकार बना रहे है। ताजा मामला खटीमा से सामने आया है। खटीमा में जंगल में लकड़ी लेने गई एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। साथ की महिलाओं के शोर मचाकर तेंदुए को भगाया। गंभीर रूप से घायल महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। अमाऊं निवासी लीलावती पत्नी हरीश चौहान बुधवार सुबह जंगल में महिलाओं के साथ लकड़ियां लेने गई थी। तभी अचानक तेंदुए ने महिला पर हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ की अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ मौके से भाग गया। महिला को घायल अवस्था में खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया। महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players