केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग स्थित हनुमान मंदिर के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। मृतक और घायल में एक नेपाली मूल का तथा एक स्थानीय व्यक्ति शामिल हैं।घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन और राहत टीम मौके पर मौजूद है। यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।