उत्तराखंड में आरटीओ प्रवर्तन की ओर से निजी बसों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून और रुड़की में दो दिनों तक चले इस अभियान में बसों के दस्तावेज, परमिट और फिटनेस की गहन जांच की गई। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाली 187 निजी बसों का चालान किया गया, जबकि 12 बसों को सीज कर दिया गया। वहीं 5 ऐसी बसें भी मिलीं जिनकी फिटनेस मानकों के अनुरूप नहीं थी, जिनकी फिटनेस निरस्त कर दी गई। आरटीओ का कहना है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।