कैंचीधाम में मेले से पहले बड़ा विवाद! छेड़छाड़ के आरोप में घिरे दो पुलिसकर्मी | Uttarakhand News

Spread the love

विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में सोमवार को 62वां स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थापना दिवस मेले से ठीक पहले बड़ा बवाल हो गया है। मेले की ड्यूटी में तैनात दो पुलिस के सिपाहियों पर होमस्टे संचालक की बेटी से कथित छेड़खानी का आरोप लगा है। आरोपों से भड़के स्थानीय लोगों ने दोनों सिपाहियों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी और पुलिस चौकी का घेराव कर दिया। घटना के बाद पूरे कैंचीधाम क्षेत्र में पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला। मामले का संज्ञान लेते हुए नैनीताल एसएसपी ने दोनों के खिलाफ एक्शन लिया है। दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ड्यूटी के दौरान नशाखोरी, अनुशासनहीनता या किसी भी प्रकार का आपराधिक कृत्य किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उन्होंने कहा कानून सभी के लिए समान है। दोषी पाए जाने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।