विकासनगर में बुलडोज़र एक्शन! इलाके में भारी पुलिस बल तैनात! | Uttarakhand News

Spread the love

सहसपुर के बैरागीवाला गांव में घर में घुसकर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला सोशल मीडिया सहसंयोजक विनोद कश्यप (44) की हत्या के बाद रविवार को हिंदूवादी संगठनों के नेताओं ने आरोपित मासूम के घर पथराव कर तोड़फोड़ कर दी। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। साथ ही बुलडोजर लेकर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी आरोपितों के घरों पर पहुंचे और मकानों को चिन्हित किया, जिसके बाद बुलडोजर कार्रवाई की गई। गांव में सांप्रदायिक तनाव जैसी स्थिति बनी हुई है। गांव में सुबह से ही बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। वे आरोपित के घर को जेसीबी से तोड़ने की मांग कर रहे थे। तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस बुला ली गई है।