उत्तराखंड के चमोली जिले में भालू का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नंदानगर ब्लॉक का है। जहां खुनाणा गांव में भालू ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। Chamoli Bear Attack जिसमें ग्रामीण बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। इधर, ऋषिकेश में भालू घूम रहे हैं. जहां भालू ने दो युवकों का पीछा किया। गनीमत रही कि उनकी जान बच गई। बदरीनाथ के प्रभागीय वन अधिकारी सर्वेश दुबे ने बताया कि चमोली जिले के नंदानगर ब्लॉक के खुनाणा गांव में भालू ने केसर सिंह (उम्र 35 वर्ष) पर हमला कर पूरी तरह घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि केसर सिंह जंगल में बकरी चराने गया था। तभी भालू ने अचानक उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। किसी तरह से वो भालू के चंगुल से निकला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और वन विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से घायल केसर सिंह को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर प्राथमिक उपचार किया गया। फिर डॉक्टरों की सलाह पर जिलाधिकारी गौरव कुमार के आदेश के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players