Uttarakhand Alert के बीच मची भारी तबाही! | Chamoli | Rudraprayag | Karnaprayag | Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तों, क्या उत्तराखंड में बारिश अब सिर्फ आफत नहीं, बल्कि बड़े खतरे का संकेत बनती जा रही है?कहीं उफनती नदियां डराने लगी हैं, तो कहीं पहाड़ दरककर रास्तों और बस्तियों के लिए खतरा बन रहे हैं। आखिर कुदरत का ये रौद्र रूप कब थमेगा? और प्रदेश के किन-किन इलाकों में हालात सबसे ज्यादा चिंताजनक हैं?बारिश, भूस्खलन और बढ़ते खतरे की पूरी तस्वीर देखिए हमारी इस खास रिपोर्ट में। दोस्तो बारिश फिर कहर बनकर टूट रही है अपने उत्तराखंड पर। दोस्तो देखी आपने ये डरा देने वाली तस्वीरें में ऐसी तस्वीरें न जाने कितनी आ रही है, लेकिन दोस्तो उत्तराखंड भर ऐसे ही लालात हैं। इधर बात में चमोली जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन और जलभराव की घटनाएं सामने आ रही हैं। सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग आमसौड़ के समीप भारी भूस्खलन होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं हेलंग के पास भी पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने के कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कुछ समय के लिए बाधित रहा, जिसे बाद में यातायात के लिए सुचारु कर दिया गया। लगातार बारिश के कारण पहाड़ियों से चट्टानें और मलबा गिरने का सिलसिला जारी है। आमसौड़ के समीप हुए भूस्खलन से सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह बंद हो गया। मार्ग अवरुद्ध होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर जिले की ग्रामीण सड़कें भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क प्रभावित हुआ है।

दोस्तो जिले में हो रही लगातार वर्षा के चलते पिंडर नदी सहित प्राणमती नदी भी उफान पर बह रही हैं। प्रशासन ने नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है.सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीम जेसीबी और पोकलेन मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया। हेलंग क्षेत्र में भी मशीनों की मदद से मलबा हटाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया. वहीं मार्ग बाधित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश से कई संपर्क मार्ग भूस्खलन से लगातार बाधित हो रहे हैं। जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए लोगों को अतिरिक्त दूरी नापनी पड़ रही है। दोस्तों, उत्तराखंड में बारिश का असर लगातार देखने को मिल रहा है। कहीं पहाड़ दरक रहे हैं, तो कहीं नदियां अपने उफान पर हैं। लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों की चुनौतियों को सामने ला दिया है।हालांकि प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार मोर्चे पर जुटी हैं और बंद पड़े मार्गों को खोलने का काम जारी है, लेकिन पहाड़ों में मौसम के बदलते मिजाज के बीच सावधानी बेहद जरूरी है। ऐसे में अगर आप भी पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो मौसम की जानकारी जरूर लें और प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करें।उत्तराखंड में बारिश से जुड़ी हर बड़ी अपडेट और जमीनी हालात की खबरों के लिए जुड़े रहिए उत्तराखंड न्यूज़ के साथ।