चमोली में मां नंदा की विदाई की रस्म! गोरिया राजा ने दी ससुराल जाने की अनुमति! | Uttarakhand News

Spread the love

गुरुवार सुबह धर्मभाई लाटू की अगुवाई में नंदा राजराजेश्वरी की डोली बेदनीकुंड के लिए रवाना हुई। डोली के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु और छंतौलियां भी यात्रा में शामिल हुईं। गुरुवार रात यात्रा का पड़ाव गैरोली पाताल रहेगा। सप्तमी के दिन बेदनीकुंड में श्रद्धालु स्नान और पूजा-अर्चना करेंगे। अपने पूर्वजों का श्राद्ध करेंगे। इसके बाद बधाण की नंदा डोली अपने पारंपरिक पड़ाव की ओर लौटेगी, जबकि बड़ीजात यात्रा में शामिल बांण और दशोली की डोलियां छंतौलियों के साथ होमकुंड की ओर आगे बढ़ेंगी। कई दिनों से नंदा डोलियों के साथ चल रहे श्रद्धालुओं के लिए मां की कैलाश यात्रा का यह पड़ाव भावुक करने वाला रहा। डोली के आगे बढ़ने के दौरान श्रद्धालु जयकारे लगाते रहे. कई श्रद्धालु नम आंखों से मां को निहारते हुए दिखाई दिए। लोगों ने मां नंदा राजराजेश्वरी से परिवार और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।