उत्तराखंड में कुदरत का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है! चमोली के टनल हादसे के जख्म अभी सूखे भी नहीं थे कि पिथौरागढ़ के मुनस्यारी से बेहद डराने वाली तस्वीरें सामने आ गई। मुनस्यारी में अचानक बादल फटने से चारों तरफ हाहाकार मच गया है। पहाड़ों से आए मलबे और विशालकाय पत्थरों ने मुख्य रास्तों को जमींदोज कर दिया है। Munsyari Cloud Burst ला-झेकला नाले ने ऐसा रौद्र रूप धारण किया है कि लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आये। कैसे मुनस्यारी में फटा बादल, जिससे दहल उठे पहाड़! बताउंगा आपको आसमानी आफत की पूरी खबर। दोस्तो कुदरत का ये खौफनाक रूप पिथौरागढ़ के मुनस्यारी और उसके आसपास के इलाकों में देखने को मिला है। गुरुवार की रात से हो रही लगातार भारी बारिश के बाद शुक्रवार को अचानक ला-झेकला क्षेत्र में बादल फट गया। इस आपदा का सबसे बड़ा असर थल-मुनस्यारी मुख्य मार्ग पर पड़ा है। पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर सड़क पर आ गिरा, जिससे यह अहम रास्ता पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क पर बड़े-बड़े बोल्डर जमा होने की वजह से गाड़ियों की आवाजाही को पूरी तरह ठप करना पड़ा है। रास्ते के दोनों तरफ सैकड़ों यात्री और स्थानीय लोग फंसे होने की बात भी शुरुआती तौर कही गई।
दोस्तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस वक्त वहाँ मौजूद लोगों में किस कदर दहशत फैली होगी। नदी-नाले उफान पर हैं और खतरे के निशान से ऊपर बह रहे हैं, जिससे आसपास के रिहायशी इलाकों पर भी बड़ा खतरा मंडराने लगा है। दोस्तो ये बागेश्वर के कपकोट से सामने आई ये तस्वीरें पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश की भयावहता को बयां कर रही हैं। लगातार बारिश के चलते सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है और नदी तेज बहाव के साथ उफान पर नजर आ रही है। नदी का ये रौद्र रूप साफ बता रहा है कि पहाड़ी इलाकों में हालात कितने चुनौतीपूर्ण हो चुके हैं। बढ़ते जलस्तर के बीच नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए खतरा भी बढ़ गया है। प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। दोस्तो बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है, लेकिन ऊधर मुन्स्यारी में बारिश ने जो कहर बरपाया है वो बेहद डरावना है।
दोस्तो घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें अलर्ट मोड पर आ गई हैं। मुख्य सड़क से मलबे को हटाने और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। हालांकि, लगातार हो रही बारिश के कारण काम में काफी दिक्कतें आ रही हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पिथौरागढ़ समेत उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने सभी स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वे नदी-नालों के पास न जाएं और अनावश्यक यात्रा करने से पूरी तरह बचें। दोस्तो पहाड़ों में मॉनसून इस वक्त आफत बनकर बरस रहा है, जहाँ एक तरफ चमोली में टनल का रेस्क्यू को अंदाज दिया गया तो वहीं दूसरी तरफ मुनस्यारी में कुदरत का यह कहर। थल-मुनस्यारी मार्ग को खोलने का काम प्रशासन युद्धस्तर पर कर रहा है, लेकिन मौसम के तेवर देखते हुए खतरा अभी टला नहीं है। मुनस्यारी और पूरे उत्तराखंड के मौसम और बंद रास्तों की पल-पल की लाइव अपडेट के लिए आप हमारे साथ बने रहिए। इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि पहाड़ों की ओर जा रहे लोग सतर्क हो सकें। कमेंट में अपनी राय जरूर लिखें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।