Nainital छेड़छाड़ के विरोध में लड़कियों की वायरल कार्रवाई!| Viral Video | Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तों, अगर कोई देवभूमि की बेटियों को कमजोर समझने की भूल करे, तो अंजाम क्या हो सकता है? नैनीताल के एक गांव से सामने आए वायरल वीडियो ने पूरे उत्तराखंड में चर्चा छेड़ दी है। दावा किया जा रहा है कि बाहर से आए दो युवकों पर छात्राओं से कथित छेड़छाड़ का आरोप लगा, और इसके बाद गांव की महिलाओं और छात्राओं ने ऐसा विरोध किया कि पूरे इलाके में इसकी चर्चा होने लगी। बताया जा रहा है कि मनचलों को ‘सिसौंण’ से भी सबक सिखाया गया। आखिर क्या है इस वायरल वीडियो की पूरी कहानी? घटना कैसे शुरू हुई और इसके बाद गांव में क्या हुआ? बताउंगा आपको पूरी खबर। उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल में कुछ युवकों को युवतियों के साथ छेड़खानी और अभद्रता करना भारी पड़ गया। विरोध करने पर जब युवक नहीं माने तो युवतियों ने उन्हें अच्छे से सबक सिखाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लॉक के सतोली गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब कार में सवार कुछ धर्म विशेष के 5 युवकों पर गांव की युवतियों से सरेराह छेड़खानी और अभद्रता का आरोप लगा। जैसे ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो कार सवार भागने लगे। हालांकि ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ लिया और मौके पर हंगामा शुरू हो गया। आक्रोशित लोगों ने दोनों की पिटाई शुरू की वहीं युवतियों ने भी आरोपियों पर हाथ साफ करते हुए उनके चेहरे पर कालिख पोती और बाद में पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है पकड़े गए दोनों युवक क्षेत्र के एक वेलनेस सेंटर में काम करने के सिलसिले में मुरादाबाद से आए थे। कार के शीशे पर शेख मुजाहिद लिखा था जिनका सत्यापन भी नहीं मिला है। पुलिस ने आरोपियों के साथ उनकी कार को भी कब्जे में लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। गांव में महिलाओं की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े होने लगे है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है मेडिकल परीक्षण सत्यापन और लिखित तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। दोस्तों, नैनीताल के इस मामले ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा, बाहरी लोगों के सत्यापन और कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और लिखित शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। ऐसे मामलों में कानून अपना काम करेगा और जांच पूरी होने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी। इस मामले से जुड़ा हर बड़ा अपडेट हम आपको सबसे पहले पहुंचाते रहेंगे।