कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के मारपीट वाले वीडियो पर विपक्ष का चढ़ा पारा, कांग्रेसियों ने करी इस्तीफे की मांग

Share

सोशल मीडिया में बीते देर शाम से एक वीडियो वायरल होते ही उत्तराखंड की सियासत गरम हो गई। क्योंकि यह वायरल वीडियो किसी ऐसे वैसे व्यक्ति का नहीं, बल्कि प्रदेश के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का है। जिसमें मंत्री और उनके सुरक्षाकर्मी एक युवक से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। ऋषिकेश में बीच सड़क कैबिनेट मंत्री का एक युवक से हाथापाई का वीडियो वायरल होते ही सारे विपक्षी दल एक्टिव मोड में आ गए। जहां कांग्रेस ने प्रेमचंद अग्रवाल से इस्तीफा मांगा है, वहीं आम आदमी पार्टी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उत्तराखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी को मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री, मंत्री और भाजपा नेता सत्ता के नशे में चूर हैं। केंद्र से लेकर राज्यों में भाजपा जहां-जहां सत्ता में है, वहां आम लोगों को गाजर मूली समझ रही है। वहीं, उत्तराखंड में प्रेमचंद अग्रवाल लगातार आम नागरिकों से दुर्व्यवहार कर रहे हैं।

वही, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मंगलवार दोपहर को नेशनल हाईवे पर सरेआम उन पर हमले को नीचता की पराकाष्ठा बताया है। अग्रवाल ने बताया कि वह रोजाना की तरह क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रमों शामिल होने पहुंचे थे। श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज में एक आयोजन से होकर वह परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंच रहे थे। इसी बीच नेशनल हाईवे पर कोयलघाटी के पास जाम में उनका काफिला रूका। दावा है कि बाइक सवार युवक व एक अन्य शख्स बगल में थे। इस दौरान उन्होंने कई तरह के आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन बाइक सवार उसके साथी ने बदसलूकी शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हटाने का प्रयास किया। तलबइसी बीच युवक आपा खोते हुए ईंट-पत्थर उठाने का प्रयास किया, तो सुरक्षाकर्मियों ने उसे घेर लिया। जिसके बाद विवाद बढ़ गया। मंत्री अग्रवाल ने बताया कि इस घटनाक्रम के महज कुछ देर बाद ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कोतवाली में पहुंचने से काफी कुछ समझ में आता है। यह राजनीति और नीचता की पराकाष्ठा के सिवा कुछ नहीं है।