पौड़ी बस हादसा: सत्याखाल में खाई में गिरी बस, 6 यात्रियों की मौत… 21 घायल

पौड़ी से सेंट्रल स्कूल जाने वाले रास्ते पर रविवार को एक बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए।

Share

पौड़ी में सत्याखाल मोटर मार्ग पर एक बस लगभग 80 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 22 लोग घायल हो गए। Pauri Bus Accident बस में कुल 28 यात्री सवार थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। जिसके बाद तेजी से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। घायलों को पौड़ी और श्रीनगर के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना पर सीएम धामी ने दुख जताया है। यह बस पौड़ी शहर से देहलचौरी की ओर जा रही थी। सत्याखाल के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी। गिरते समय बस पेड़ से टकराई, जिससे वह और नीचे जाने से रुक गई। खाई में गिरने से बस के परखच्चे उड़ गए।

पौड़ी बस हादसे में चीड़ के पेड़ों ने लाइफ सेवर का काम किया। सेंट्रल स्कूल जाने वाले मार्ग पर अचानक बस अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में जा गिरी। इस दौरार बस में चीख पुकार मच गई। यात्रियों से भरी बस पलटती हुये नीचे चीड़ के पेड़ों पर अटक गई, मगर तब तक बस का काफी नुकसान हो चुका था। चीड़ के पेड़ों पर बस के अटकने के कारण कई यात्री इधर उधर छिटक गये। इसके साथ ही बस चीड़ के पेड़ पर अटकने से भी कई लोगों की जान बच गई। पौड़ी बस हादसे वाली जगह पर अगर चीड़ के पेड़ न होते तो यहां मौत का आंकड़ा बढ़ सकता था। बस के चीड़ के पेड़ पर अटकने के कारण कई लोगों की जान बच गई।