बारिश के बाद शहर में जलभराव और अव्यवस्था को लेकर उठे सवालों के बीच भाजपा प्रदेश प्रवक्ता के बयान ने सियासी माहौल गरमा दिया है। लोगों की परेशानियों के बीच दिए गए इस जवाब को लेकर विपक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पत्रकारों के सवाल पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने कहा, “बरसात का पानी सड़क पर नहीं दिखाई देगा तो क्या आसमान में ही चला जाएगा?”इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता मंजू त्रिपाठी ने कहा कि यह बयान निंदनीय है और जनता की समस्याओं का मजाक उड़ाने जैसा है। उन्होंने कहा कि सरकार स्मार्ट सिटी के नाम पर बड़े-बड़े दावे करती रही, लेकिन पहली ही बारिश में व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। उनके मुताबिक, अगर सही ड्रेनेज और पाइपलाइन व्यवस्था होती तो सड़कों पर इस तरह पानी जमा नहीं होता। कांग्रेस ने इसे सरकार की नाकामी और जिम्मेदारों की लापरवाही बताया है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players