महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने प्रदेश भर से एक लाख पोस्ट कार्ड लिखकर प्रधानमंत्री को भेजनें का काम किया है। प्रदेश अध्यक्षा महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिलाओं ने 33 प्रतिशत आरक्षण राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनावों में लागू करने की मांग की है। ज्योति रौतेला का कहना है कि केंद्र सरकार लगातार महिला आरक्षण की बात कर रही है लेकिन असल हकीकत इसके उलट है जिसके लिए हमने पोस्टकार्ड लिखकर उनसे महिला आरक्षण को लागू करने की मांग की है।