देहरादून में 100 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, चार की मौत..एक गंभीर घायल

देहरादून के विकासनगर से हिमाचल प्रदेश के नेरवा जा रहा है एक पिकअप वाहन हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर छिबरौ पावर हाउस के पास खाई में गिर गया। दुर्घटना में वाहन में सवार हिमाचल प्रदेश के तीन लोगों की मौत हो गई।

Share

उत्तराखंड में पूर्व के हादसों में कई लोग अकाल मौत के गाल में समा गए चुके हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में खराब सड़कें, खतरनाक मोड़ भी सड़क हादसों का मुख्य कारण बनते हैं। Dehradun Accident News आज फिर राज्य के देहरादून जिले से दर्दनाक सड़क दुघर्टना की खबर आ रही हैं। देर रात देहरादून के विकासनगर से हिमाचल प्रदेश के नेरवा जा रहा है एक पिकअप वाहन हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर छिबरौ पावर हाउस के पास खाई में गिर गया। दुर्घटना में वाहन में सवार हिमाचल प्रदेश के तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने तीनों शवों और गंभीर रूप से घायल चालक को खाई से बाहर निकाला।

मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन विकास नगर से हिमाचल प्रदेश के नेरवा की ओर जा रहा था। वाहन में चालक सहित चार लोग सवार थे। छिबरौ पावर हाउस के पास पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। थाना प्रभारी कालसी वैभव गुप्ता ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार कुंवर सिंह पुत्र भाग सिंह निवासी, सेनठा थाना नेरूवा, हिमाचल प्रदेश, रोहित पुत्र विपिन निवासी नेरवा, हिमाचल प्रदेश, मनमोहन सिंह निवासी नेरुवा हिमाचल प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप चालक सुशील पुत्र कान्हा सिंह निवासी ग्राम केलारा, थाना नेरवा हिमाचल प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गया।