PM Modi will visit Uttarakhand: अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर शासन-प्रशासन के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पिथौरागढ़ पहुंचे और नारायण आश्रम जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को पीएम का स्वागत पारंपरिक वेशभूषा और नृत्य के साथ करने के निर्देश दिए हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि अक्टूबर में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर पार्टी जोरों से तैयारियों में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें प्रधानमंत्री की प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने के लिए जरूरी निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि वह एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी 11 और 12 अक्टूबर को जिले का दौरा करेंगे। पीएम 11 अक्टूबर को नारायण आश्रम में विश्राम करेंगे, जबकि 12 अक्टूबर को वह चीन सीमा स्थित व्यास घाटी के ज्योलिकांग पहुंचकर आदि कैलाश के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही वह स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत भी करेंगे।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players