दोस्तो क्या कर्णप्रयाग में बवाल करने वालों के दिन अब पूरे होने वाले हैं? क्या कानून को चुनौती देने वालों पर पुलिस ने आखिरकार शिकंजा कसना शुरू कर दिया है? और क्या चार लोगों की हिरासत उन सभी के लिए चेतावनी है जो देवभूमि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं? दोस्तो आखिर पुलिस के रडार पर कौन-कौन है, चार लोगों को क्यों लिया गया हिरासत में और आगे क्या हो सकता है। बताउंगा आपको पूरी खबर अपनी इस रिपोर्ट के जरिए, दोस्तो वैसे पुलिस करे भी तो करे क्या लोगों को गिरफ्तार करती है, चेतावनी देती है और छोड़ देती है। अब कर्णप्रयाग में तलवारबाजी वाले मामले को ही ले लीजिए, इस मामले में पुलिस बेहद सख्त नजर आ रही है कहने को तो लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को ही कठघरे में ला दिया है। कार्रवाई के नाम पर मै आपको पुलिस का एक्शन वाला बयान और स्थानीय लोगों का जबरदस्त तरीके से आक्रोष दिखाउं कर्णप्रयाग में निहंगों द्वारा तलवार से किए गए हमले।
दोस्तो ये आकर्षक दरसल यूं हीं नहीं है, बार-बार होती ऐसी घटनाओं से स्थानीय लोग भी तंग आ चुके हैं। उसी का नतीजा है कि अब पुलिस और प्रशाशन के खिलाफ स्थानीय लोग खुल कर बोल रहे हैं। दोस्तो इधर कर्णप्रयाग में हुए विवाद और तलवारबाजी प्रकरण के बाद पुलिस अब एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूरे मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में खलबली मच गई है और साफ संदेश दिया गया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर आस्था की यात्रा में अराजकता फैलाने की कोशिश किसने की? कौन हैं वो लोग जिन्होंने श्रद्धा के मार्ग को टकराव के मैदान में बदलने का प्रयास किया? और क्या अब ऐसे तत्वों पर लगातार कार्रवाई देखने को मिलेगी? दोस्तो सवाल कई हो सकते हैं कि ऐसे लोगों को कैसे पहचाना जाए जो उत्तराकंड में सिर्फ और सिर्फ हुड़दंग या मार काट करने के लिए आते हैं या इस तरह का माहौल बनाते हैं कि स्थानीय प्रशासन और लोग ही भिड़ जाते हैं। तो दोस्तो, सवाल सिर्फ चार लोगों की गिरफ्तारी या हिरासत का नहीं है। सवाल उस सोच का है जो आस्था की यात्रा को ताकत के प्रदर्शन और टकराव का मंच बना देती है।
अगर हर घटना के बाद पुलिस कार्रवाई करे, कुछ लोगों को पकड़े, चेतावनी दे और फिर कुछ दिनों बाद वही तस्वीरें दोबारा सामने आने लगें तो क्या समस्या की जड़ तक पहुंचा जा रहा है? क्या सिर्फ गिरफ्तारी काफी है या फिर ऐसे मामलों में ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए जो दूसरों के लिए भी सबक बने?और सबसे बड़ा सवाल। उत्तराखंड में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं और पर्यटकों में उन मुट्ठीभर लोगों की पहचान कैसे हो, जो श्रद्धा के नाम पर माहौल खराब करते हैं? आखिर क्यों बार-बार स्थानीय लोगों और बाहर से आने वाले कुछ लोगों के बीच तनाव की स्थिति बनती है? क्या यह सिर्फ गुस्सा है या फिर कहीं न कहीं लंबे समय से दबा असंतोष, जो अब ज्वालामुखी की तरह फूट रहा है?क्योंकि देवभूमि की पहचान तलवारों, टकराव और बवाल से नहीं बल्कि शांति, श्रद्धा, सेवा और सद्भाव से है। और अगर इस पहचान को बचाना है तो कानून का सम्मान भी करना होगा और स्थानीय भावनाओं का भी।फिलहाल पुलिस का शिकंजा कसना शुरू हो चुका है। लेकिन क्या इससे हालात बदलेंगे या फिर कुछ दिनों बाद फिर कोई नया विवाद सुर्खियां बनेगा? यह आने वाला समय बताएगा।आप इस पूरे मामले को किस नजरिए से देखते हैं, अपनी राय हमें कमेंट करके जरूर बताइए।