क्या कर्णप्रयाग में तलवारबाजी विवाद की आग अभी ठंडी नहीं हुई है? क्या एक बार फिर यात्री और स्थानीय लोग आमने-सामने आ गए? और क्या हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि पुलिस को बैरिकेडिंग कर मोर्चा संभालना पड़ा? आखिर मौके पर क्या हुआ, पुलिस को क्यों संभालना पड़ा मोर्चा और कैसे टला बड़ा टकराव दोस्तो एक तरफ अपील हो रही है कि देवभूमि की छबी को खराब करने की कोशिश ना की जाए। हेमकुंच साहिब ट्रस से हिदायत दे दी गई कि हथियारों को लेकर सावधानी बरती जाए। जरुरी नहीं की यात्रा बड़ी तलवारों या बड़े लाठी ढंढो के साथ ही की जाए। जरुरी ये भी नहीं कि निशान के प्रतीक के तौर पर बड़े-बड़े भाला टाइप चीजें लाइ जाएँ या यात्रा की जाए। दोस्तो ये वो कुछ लोग हैं जो अपील और सख्त हिदायत के बाद अपना ये रंग दिखा रहे हैं। दोस्तो देवभूमि उत्तराखंड के कर्णप्रयाग से एक बार फिर तनाव की तस्वीरें सामने आई हैं। बीते दिनों हुए तलवारबाजी विवाद के बाद माहौल गरमा गया, जहां स्थानीय लोगों और यात्रियों के बीच टकराव की स्थिति बनती दिखाई दी। हालात बिगड़ते उससे पहले पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैरिकेडिंग की और दोनों पक्षों को आमने-सामने आने से रोक दिया, लेकिन सवाल यह है कि आखिर बार-बार कर्णप्रयाग ही विवादों का केंद्र क्यों बन रहा है? क्या प्रशासन की अपीलों और सख्ती का असर नहीं दिख रहा? और क्या आस्था की यात्रा में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटनाएं अब चिंता का विषय बन चुकी हैं? क्योंकि दोस्तो ये टकवराव यहीं नहीं थमता दिखाई दे रहा है अब जरा इस गुस्से को भी।
दोस्तो देखा आपने ऐसा लग रहा है कि कोई बड़ी जंग छिड़ चुकी है, लेकिन दोस्तो क्यों नीयम कायदों को नजरअंदाज कर यात्रा की जा रही है किस काम कि है ये यात्रा ये टकराव क्योंकि जहां मामलू से विवाद में तलवारें चल जाएं। एक तस्वीर ये जो सवाल कर रही है, एक वो तस्वीर जो सकून देती है। सत श्री अकाल” और “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह” के जयकारों के बीच जब हजारों श्रद्धालु गोविन्दघाट से श्री हेमकुण्ड साहिब की कठिन पैदल यात्रा के लिए आगे बढ़ते हैं तो नाजारा कुछ ऐसा दिखाई देता है। तो दोस्तो, सवाल किसी धर्म, समुदाय या आस्था का नहीं है, सवाल उस मर्यादा का है, जिसके लिए लोग हजारों किलोमीटर का सफर तय कर देवभूमि पहुंचते हैं। एक तस्वीर वो है जिसमें तलवारें लहराई जा रही हैं, गुस्सा दिखाई दे रहा है और टकराव की आशंका नजर आ रही है। लेकिन दूसरी तस्वीर वो है जिसमें श्रद्धालु “वाहेगुरु” का नाम लेते हुए कठिन चढ़ाई तय कर रहे हैं, सेवा कर रहे हैं और आस्था का संदेश दे रहे हैं।अब फैसला किसे करना है? उन लोगों को जो यात्रा को श्रद्धा का माध्यम मानते हैं या उन लोगों को जो कुछ मिनटों के गुस्से में पूरी यात्रा की गरिमा पर सवाल खड़े कर देते हैं?क्या देवभूमि की पहचान शांति, सेवा और सद्भाव से होगी या फिर विवाद, टकराव और हथियारों के प्रदर्शन से? क्या कुछ लोगों की हरकतों का खामियाजा लाखों श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ेगा? और क्या अब समय नहीं आ गया है कि कानून, मर्यादा और आस्था—तीनों के बीच संतुलन को सबसे ऊपर रखा जाए?क्योंकि यात्रा सिर्फ मंजिल तक पहुंचने का नाम नहीं है। यात्रा उस व्यवहार का भी नाम है, जिसे देखकर लोग धर्म और श्रद्धा का सम्मान करना सीखते हैं। फिलहाल आप क्या सोचते हैं? अपनी राय हमें कमेंट करके जरूर बताइए।