देहरादून से सियासी वार! स्ट्रांग रूम विवाद पर चमोली का बड़ा बयान! | Uttarakhand News

Spread the love

किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान स्ट्रांग रूम के बाहर हुए तीखे विवाद और धक्का-मुक्की की घटना ने उत्तराखंड में बड़ा सियासी रूप ले लिया है। ऊधमसिंह नगर के किच्छा में मतपेटियों की सुरक्षा और पर्दे लगाने को लेकर कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ व भाजपा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के समर्थकों के बीच जमकर नोकझोंक और मारपीट हुई थी। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे और थप्पड़ कांड के बाद देहरादून से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह के टकराव से बचा जाना चाहिए था और वरिष्ठ नेताओं को ऐसी अप्रिय परिस्थितियों को टालना चाहिए था। विनोद चमोली के इस बयान के सामने आते ही सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है। चमोली ने कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ की वरिष्ठता और उम्र का हवाला देते हुए उन्हें इस तरह के टकराव से दूर रहने की नसीहत दी।