मसूरी में बारिश का कहर, घर पर गिरे पेड़! छत टूटी, घर में घुसा मलबा | Uttarakhand News

Spread the love

मसूरी के स्प्रिंग रोड स्थित भंडारी निवास के निकट प्रातः भारी बारिश के कारण एक मकान पर दो पेड़ व पुश्ता ढह कर गिर गया। सूचना पर फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची पेड़ों को काटकर छत से हटाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी व क्षेत्रीय सभासद पवन थलवाल भी मौके पर पहुंचे व घटना का निरीक्षण किया, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। फायर कर्मियों ने वुड कटर की सहायता से मकान की छत पर गिरे दोनों पेड़ों को काटकर हटाया, जिससे आगे किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई। इसके बाद मलबा हटाने का कार्य भी शुरू कराया गया।