दोस्तों सोचिए, पुलिस की कड़ी सुरक्षा, हथकड़ी में आरोपी और अचानक बीच रास्ते ऐसा कुछ हो जाए कि पुलिसकर्मियों को भी दौड़ लगानी पड़ जाए! रुद्रपुर में गैं’गरेप केस की जांच के दौरान कुछ ऐसा ही हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। क्राइम सीन रिक्रिएट करने के बाद लौट रहे दो आरोपी अचानक पुलिस कस्टडी से भागने लगे। कुछ पल के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन फिर शुरू हुआ फिल्मी अंदाज में पीछा। आखिर कैसे भागे आरोपी और पुलिस ने कैसे दोबारा दबोचा? दिखाएंगे आपको पूरी कहानी। दोस्तो ये खबर रुद्रपुर की है और यहां एक चर्चित मामले में उस समय पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस की चंगुल से दो आरोपियों ने भागने का प्रयास किया. ऐसे में पुलिसकर्मियों ने फिल्मी स्टाइल में दोनों को दौड़ाकर फिर से दबोच लिया। इसी बीच आक्रोशित भीड़ ने भी आरोपियों पर हाथ साफ कर दिया। गुस्साए लोगों ने आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और अभिरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
दोस्तो ये कोई फिल्म की शूटिंग नहीं चल रही है बल्की रुद्रपुर के सामूहिक दु’ष्कर्म मामले में उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण यानी क्राइम सीन रिक्रिएट कराने के बाद दो आरोपियों को वापस कोतवाली लेकर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में मौजूद भारी भीड़ का फायदा उठाकर दोनों आरोपियों ने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने तत्काल पीछा करते हुए दोनों को कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपियों के पकड़े जाने के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। काफी संख्या में मौजूद लोगों ने दोनों आरोपियों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। भीड़ में शामिल लोग आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें फांसी की सजा दिए जाने की मांग कर रहे थे। कुछ लोगों ने आरोपियों पर लात-घूंसों से हमला भी किया, जिससे घटनास्थल पर तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। दोस्तो मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पहले अपने स्तर पर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ लगातार बढ़ती गई। स्थिति बिगड़ती देख अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को पीछे हटाया और दोनों आरोपियों को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया।
वहीं, पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आरोपियों को भीड़ से निकालकर वाहन तक पहुंचाया, जिसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच कोतवाली ले जाया गया। दोस्तो बीती 25 जुलाई को रुद्रपुर के सिडकुल क्षेत्र में कार्यरत एक युवती ने तीन युवकों पर अपहरण कर सामूहिक दु’ष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने अपने परिचितों और पुलिस को पूरे घटना की जानकारी दी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. इसी कड़ी में बीती देर रात यानी 27-28 जुलाई की रात करीब डेढ़ बजे के आस पास आरोपियों को पुलिस दबोचने गई, जहां आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। दोस्तों, इस घटना ने एक साथ कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पहला, इतनी संवेदनशील वारदात के आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा से भागने का मौका कैसे मिला? और दूसरा, कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश करने वाली भीड़ पर कैसे काबू पाया जाए? राहत की बात यह रही कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को दोबारा पकड़ लिया और मामले की जांच आगे बढ़ रही है। अब इस पूरे मामले में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था, जांच और न्यायिक प्रक्रिया—तीनों पर सबकी नजर रहेगी। पीड़िता को न्याय मिले और दोषियों को कानून के मुताबिक सख्त सजा मिले, यही सबसे बड़ी उम्मीद है।