रामशरण नौटियाल का BJP से इस्तीफा!क्यों छोड़ा संगठन, क्या है वजह?| Uttarakhand News

Spread the love

आगामी 2027 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले चकराता और जौनसार-बावर क्षेत्र के सियासी समीकरणों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल के पिता और देहरादून जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामशरण नौटियाल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में चकराता सीट से भाजपा प्रत्याशी रहे नौटियाल ने संगठन के भीतर खुद को असहज और आहत बताते हुए यह कदम उठाया है। हालांकि, BJP Uttarakhand के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अभी आधिकारिक त्यागपत्र मिलने की पुष्टि नहीं की है, जबकि नौटियाल ने साफ किया है कि वे अपना इस्तीफा प्रदेश नेतृत्व को भेज चुके हैं।

नौटियाल के इस राजनीतिक फैसले के पीछे स्थानीय स्तर पर नेताओं की आपसी खींचतान और संगठन में लगातार हो रही उपेक्षा को मुख्य वजह माना जा रहा है। पिछले काफी समय से पार्टी कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखने वाले नौटियाल के इस्तीफे के बाद अब उनकी राजनीतिक दिशा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सियासी गलियारों में खबर है कि उन्होंने हाल ही में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और स्थानीय विधायकों से लंबी मंत्रणा की है, जिससे उनके दोबारा Congress में शामिल होने और चकराता या विकासनगर सीट से चुनावी ताल ठोकने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।