Dehradun News: प्रदेश में भारी बारिश के चलते विभिन्न स्टेशनों पर जलभराव के चलते देहरादून से चलने वाली चार ट्रेनें 17 जुलाई तक रद रहेंगी। इनके अलावा 15 जुलाई को मुज्जफरपुर जाने वाली राप्ती गंगा और देहरादून काठगोदाम नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस 16 तक रद रहेगी। देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर का संचालन हरिद्वार से किया गया। देहरादून रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि हरिद्वार, लक्सर, दिल्ली समेत अन्य स्टेशनों पर बारिश के चलते जलभराव के चलते कुछ ट्रेनों को रद किया गया है। इनमें देहरादून से चलने वाली देहरादून काठगोदाम एक्सप्रेस, देहरादून वाराणसी जनता एक्सप्रेस, देहरादून दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस और देहरादून सूबेदारगंज लिंक एक्सप्रेस 17 जुलाई तक रद रहेगी। देहरादून अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस लक्सर आउटर लाइन से जाएगी। इसके अलावा उपासना एक्सप्रेस देहरादून से रद रहेगी। यह ट्रेन नजीबाबाद व रूड़की तक चलेगी। देहरादून नई दिल्ली जनशताब्दी 15 जुलाई को भी रद रहेगी। बारिश के चलते जो ट्रेनें हरिद्वार तक ही आ रही हैं, इन ट्रेनों के यात्रियों को परिवहन निगम की बसों के माध्यम से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। जिलाधिकारी हरिद्वार धीराज सिंह गब्र्याल ने परिहवन विभाग को ट्रेनें सुचारू नहीं हो जाने तक यात्रियों को हरिद्वार से उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players