लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के चलते बहादराबाद और आसपास के गंगा घाटों पर लोग अपनी जान जोखिम में डालकर गंगा में छलांग लगा रहे हैं। स्थानीय पुलिस समय-समय पर लोगों को गहरे पानी में जाने से रोकने और सावधानी बरतने की अपील करती है, लेकिन इसके बावजूद लोग अपनी जान की परवाह किए बिना घाटों पर पहुंच रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि छोटे-छोटे बच्चे भी गंगा में छलांग लगाते नजर आ रहे हैं। भारत समाचार की टीम जब यहां पहुंची तो बच्चे भागते नजर आए। गंगा घाटों पर इस तरह की लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। तेज बहाव और गहराई वाले स्थानों पर बिना सुरक्षा के नहाना लोगों के लिए खतरा बन रहा है। प्रशासन और पुलिस की अपील के बावजूद लोग नियमों को नजरअंदाज कर रहे हैं, ऐसे में जरूरत है कि लोग अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और बच्चों को भी गहरे पानी में जाने से रोकें।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players