उत्तरकाशी: बड़ेथी बनचोरा मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन सड़क से करीब 500 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। जिससे वाहन में सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको 108 की मदद से सीएचसी चिन्यालीसौड़ में भर्ती करवाया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस, एसडीआरएफ और 108 सेवा तत्काल मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ के द्वारा बताया गया कि वाहन में दो डेड बॉडी फंसी हुई थी, जिनको निकालने का कार्य एसडीआरएफ द्वारा किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हादसे में पवना देवी (48) पत्नी रुकम सिंह, निवासी- ग्राम इंद्रा गांव, चिन्यालीसौड़ और विकास सिंह (22) पुत्र रुकम सिंह, ग्राम इंद्रा, चिन्यालीसौड़ की मौत हो गई। जबकि भूपेन्द्र सिंह (25) पुत्र रुकम सिंह, ग्राम इंद्रा, चिन्यालीसौड़ घायल हो गया। घायल को फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में भर्ती किया गया है। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है। वहीं हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players