उत्तराखंड: बदरीनाथ हाईवे पर पलटी सूमो, हादसे में 6 यात्री घायल; नशे में धुत्त चालक गिरफ्तार

ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर एक बार फिर से सड़क हादसा हुआ है। जहां डूंगरी पंथ के पास के पास सवारियों से भरी सूमो वाहन पलट गया। इस हादसे में 6 यात्री घायल हो गए।

Share

उत्तराखंड में हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे है। पहाड़ी क्षेत्रों में खराब सड़कें, खतरनाक मोड़, नशे में गाड़ी चलाना सड़क हादसों का मुख्य कारण बनते हैं। Badrinath Highway Accident इस बीच ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर एक बार फिर से सड़क हादसा हुआ है। जहां डूंगरी पंथ के पास के पास सवारियों से भरी सूमो वाहन पलट गया। इस हादसे में 6 यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा चालक नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था, जिस वजह से वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं, अब पुलिस चालक का चालानी कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UK 07 TB 1418 डूंगरी पंथ के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो सवारियों में चीख पुकार मची हुई थी। साथ ही सवारी वाहन चालक को बुरी तरह से डांट रहे थे। सवारियों का कहना था कि चालक ने शराब गटक रखी थी। वहीं, वाहन में चालक समेत 7 लोग सवार थे। जिसमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। इसके बाद पुलिस की टीम ने घायलों को बेस अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।