मौसम साफ होते ही उत्तराखंड में तापमान में आई बढोत्तरी, पाले को लेकर अलर्ट जारी

पर्वतीय जनपदों में पाला पड़ने से लोगों को दिक्कतें आ सकती हैं। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।

Share

उत्तराखंड में शुक्रवार यानी आज मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। राज्य भर के तमाम जिलों में आसमान साफ रहने के साथ लोगों को अच्छी धूप देखने को मिली। Uttarakhand weather update हालांकि पर्वतीय जनपदों में पाला पड़ने से लोगों को दिक्कतें आ सकती हैं। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाले को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। चार धाम समेत तमाम चोटियां बर्फ से लकदक हैं। कई स्थानों पर भारी हिमपात के कारण बंद पड़े मार्गों को खोलने का प्रयास जारी है। बर्फीली हवाएं चलने से ठंड बढ़ सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 25 व 26 फरवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है। प्रदेश भर में पिछले दिनों बर्फबारी और बारिश मिलने के बाद अब मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। अब राज्य भर में मौसम सामान्य होता हुआ दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य भर में आसमान साफ रहेगा और लोगों को अच्छी धूप देखने को मिलेगी। हालांकि कुछ जगहों पर थोड़े समय के लिए आसमान में बादल भी छाए रह सकते हैं। अधिकतर समय राज्य में मौसम के सामान्य रहने की ही उम्मीद है। पर्वतीय जनपदों की बात करें तो यहां पर मौसम साफ रहेगा। हालांकि पाला लोगों की परेशानियां बढ़ा सकता है।