लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड आएंगे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन को देंगे धार

28 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा अपने एक दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जानकारी दी।

Share

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके साथ ही भाजपा अब प्रत्याशियों के चयन को लेकर भी अपने स्तर से तैयारियां शुरू करने जा रही है। JP Nadda Will Visit Uttarakhand 26 फरवरी को प्रदेश पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक होगी जिसमें चर्चा के बाद नामों को केंद्रीय नेतृत्व भेज दिया जाएगा। इसके साथ ही 28 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा अपने एक दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जानकारी दी कि 28 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा अपने एक दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे सबसे पहले हल्द्वानी में कुमायूं कलस्टर की दोनों सीटों से जुड़े बूथ अध्यक्ष से ऊपर के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें 20 हजार से अधिक संख्या शामिल होने की तैयारी है। इसके बाद अपराह्न 4 बजे हरिद्वार में लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।

बाद में देहरादून में टिहरी लोकसभा से संबंधित न्यूनतम 2 हजार संख्या वाले प्रबुद्ध सम्मेलन में शिरकत करेंगे। लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों को लेकर महेंद्र भट्ट ने बताया कि पार्टी द्वारा लोकसभा पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं, जो विभिन्न स्तरों पर चर्चा कर नामों का पैनल तैयार कर रहे हैं। 26 फरवरी को प्रदेश पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक होगी जिसमें चर्चा के उपरांत नामों को केंद्रीय नेतृत्व भेज दिया जाएगा। कांग्रेस के बड़े नेताओं द्वारा चुनाव लडने से इंकार करने पर चुटकी लेते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सभी देख रहे हैं, मोदी जी और धामी के कामों बेहद संतुष्ट है। जिस तरह का फीड बैक जनता के बीच से आ रहा है उसके बाद हमारा पांचों लोकसभा सीटों को 5 लाख से अधिक वोटों से जीतना निश्चित है। लिहाजा दिग्गज कांग्रेस नेताओं का चुनाव में उतरने ने इंकार करना समझदारी भरा निर्णय है।