जी हां दोस्तो अब तो उत्तराखंड पहुंचने वाले लोगों ने पर्यटन की परिभाषा ही बदल कर रख दी है और खास कर हरियाणा वालों ने ये मै इसलिए कह रहा हूं, जो नई और ताजी तस्वीर तीर्थ नगरी ऋषिकेश से आई उसने तो गजब ही कर दिया। गाड़ी में जोर जोर बजते गाने और बना कपड़ों की कार में बैठी पर्यटक कार में कपड़े उतार कर घूमने पर टोका तो कैसे पुलिस से उलझीं। दोस्तो हाल में ऋषिकेश में कुछ हरियाणा के पर्यटकों ने शराब के नशे में कांड किया था, उसके बाद बड़ा विवाद खडा हो गया। लोगों ने विवाद में नगा कर पीट डाला, लेकिन ये कुछ लोग सुधऱने वाले नहीं हैं। वहां तो लोगों ने इनकी हरकतों की वजह से नंगा कर पीटा था, लेकिन अब ये गाड़ी में कपड़े उतारकर खुल्मखुला घूम रहे हैं। मैडम कहती हैं बल इतनी गर्मी और कार में बिना कपड़ों के सफर भी नहीं करने देते पुलिसवाले, गजब है भाई। आखिर हो क्या रहा है। दोस्तो एक सवाल ये तो आखिर कहां जा रही है हमारी भारतीय संस्कृति और हमारे भारतीय नौजवान किसको आजादी मानकर बैठ गए हैं इन्हें यह पता ही नहीं है। खैर दोस्तो मै आपको खबर बताता हूं पूरी, ऋषिकेश में एक कार का ऐसा “सीन” बन गया कि सड़क पर ही पूरा ड्रामा शुरू हो गया। हरियाणा नंबर की गाड़ी में गाने इतने तेज चल रहे थे कि लगता था कार नहीं, चलता फिरता DJ है और बिना कपड़ों के झूम रहे थे युवक युवतियों कार के अंदर।
दोस्तो देशभर में भीषण गर्मी के कारण कई राज्यों के पर्यटक पहाड़ और ठंडी वादियों का लुत्फ उठाने उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा यूपी, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली के पर्यटक उत्तराखंड में रिकॉर्ड किए जा रहे हैं लेकिन कुछ पर्यटक उत्तराखंड की गरिमा को ठेस पहुंचाने का काम भी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों से विवाद, मारपीट, वाहनों से बाहर निकलकर हुड़दंग करने के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक मामला ऋषिकेश से सटे मुनि की रेती थाना क्षेत्र से सामने आया है। दोस्तो मुनि की रेती थाना क्षेत्र अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में तपोवन में हरियाणा नंबर की एक कार में तेज आवाज में गाने बजाकर घूम रहे पर्यटकों को पुलिस ने रोक लिया. इस दौरान पुलिस द्वारा नियमों का पालन करने की निर्देश दिए जाने पर वाहन में सवार कुछ युवतियां पुलिसकर्मियों से उलझ गईं, जिससे मौके पर कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। दोस्तो खबर के मुताबिक तपोवन क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस टीम ने एक हरियाणा नंबर की कार को तेज आवाज में गाने बजाते हुए देखा। पुलिस ने वाहन को रोककर चालक और उसमें सवार लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर ध्वनि प्रदूषण से संबंधित नियमों की जानकारी दी और भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत दी, लेकिन दोस्तो पुलिस ने जब गाड़ी को रोका तो मामला शांत होने की बजाय और गरमा गया। कार में बैठे लड़के और लड़कियों ने शुरुआत में रुकने का नाम नहीं लिया, फिर जैसे ही पुलिस पास आई, अंदर से कपड़े पहनने की जल्दी मच गई और बाहर निकलते ही माहौल और फिल्मी हो गया।
दोस्तो कुछ पुलिसकर्मी और वहां खड़े लोग बार बार यही पूछते सुनाई दिए कि आखिर सड़क को होटल समझ लिया है क्या। वहीं दूसरी तरफ कार में सवार लोगों का जवाब भी कम नहीं था, उनका कहना था कि निजी गाड़ी है, उसमें कैसे भी जाएं, किसी को क्या दिक्कत। इसके बाद बहस इतनी बढ़ी कि सड़क पर ट्रैफिक कम और दर्शक ज्यादा हो गए। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि ये पुलिस चेकिंग है या लाइव रियलिटी शो चल रहा है, लेकिन दोस्तो ये शो करने की तो अब आदत सी हो गई कुछ पर्यटकों को। खास कर हरियाणा से आने वाले कुछ लोग प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस की कार्रवाई के दौरान वाहन में मौजूद कुछ युवतियां नाराज हो गईं और पुलिसकर्मियों के साथ बहस करने लगीं। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। पुलिसकर्मियों ने संयम बरतते हुए स्थिति को संभालने का प्रयास किया और सभी को शांत रहने के लिए कहा। मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जुटने लगी, जिसके बाद पुलिस ने पर्यटकों को नियमों का पालन करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी। काफी देर तक चली बातचीत के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह क्षेत्र पर्यटन नगरी है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर तेज आवाज में संगीत बजाना, हुड़दंग करना और अन्य लोगों की सुविधा में बाधा पहुंचाना नियमों के विरुद्ध है। पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि वे स्थानीय कानूनों और व्यवस्थाओं का सम्मान करें और अपनी यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखें।