Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में जारी है सर्दी का सितम, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में आज से मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है और 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और हल्की बारिश के आसार है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छा सकता है।

Share

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल हो गया है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण दुश्वारियां बढ़ गई हैं। Uttarakhand Weather News Today न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है जिसकी वजह से ठंड में इजाफा हो रहा है। पर्वतीय क्षेत्र में बुधवार से मौसम का मिजाज बदला है। केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में हल्की बर्फबारी हुई है। जबकि गंगोत्री, यमुनोत्री सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहे। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। 26 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। इसके साथ ही गलन भी बढ़ने वाली है।

उत्तराखंड में आज से मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है और 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और हल्की बारिश के आसार है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छा सकता है। उधम सिंह नगर और हरिद्वार में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.1 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 16.6 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।