हादसा! यात्रियों को छोड़कर घर लौट रहा था चालक, अल्मोड़ा लमगड़ा में गहरी खाई में गिरी कार.. मौके पर मौत

अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक के सत्यों में एक कार हादसे का शिकार हो गई, जहां स्विफ्ट कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौत हो गई।

Share

Almora Road Accident: उत्तराखंड में लगातार सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे है और लोग असमय ही मौत के मुंह में समा रहे हैं। इसी बीच हादसे की खबर अल्मोड़ा जिले से आ रही हैं। जहां, लमगड़ा के सत्यों में एक कार खाई में गिर ,गई। इसमें चालक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक चालक यात्री छोड़कर अपने घर लौट रहा था। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार स्विफ्ट डिजायर कार संख्या- DL 1 ZC- 7131 ग्राम सत्यों से सवारी छोड़कर वापस गौलीमहर की ओर आ रही थी। वही मेरधुरा से 500 मीटर पहले कार गहरी खाई में गिर गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

सूचना पाकर लमगड़ा थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष संजय जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया। रेस्क्यू टीम ने खाई से चालक को बमुश्किल रेस्क्यू किया। टीम ने अचेत अवस्था में पड़े कार चालक को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक चालक का नाम विनोद सिंह रावत पुत्र दीवान सिंह रावत, निवासी लमगड़ा गौलीमहर गांव बताया जा रहा है। थाना प्रभारी संजय जोशी ने बताया कि उन्हें दूरभाष पर घटना की सूचना मिली, सूचना मिलते ही वो टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां देखा कि कार गहरी खाई में गिरी हुई थी। जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने खाई में उतर कर चालक को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।