उत्तराखंड में जारी रहेगी धूप और बादलों की आंखमिचौली, चुनाव के दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं। 19 अप्रैल को बारिश की संभावना बन रही है।

Share

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादलों की आंखमिचौली चल रही है। Uttarakhand Weather Update Today फिलहाल ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज यानी गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं। शुक्रवार को प्रदेश में मतदान होना है, इस दिन मौसम करवट बदल सकता है। 19 अप्रैल को बारिश की संभावना बन रही है। बारिश के बाद तापमान में कमी आएगी। करीब दो डिग्री तक तापमान कम होने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और 40 किमी प्रति घंटे की गति से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

बुधवार को पछवादून में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया है। जलती और चुभती गर्मी से लोग पस्त नजर आए। गर्मी अधिक होने के चलते कई लोग घरों से बाहर ही नहीं निकले। सुबह से ही चटक धूप खिली थी। दोपहर करीब 12.00 बजे सूरज के आसमान चढ़ते ही वातावरण में गर्मी बढ़ गई। दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। देहरादून का अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया है। पछवादून में तापमान दो डिग्री अधिक होने के साथ 37 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार को तापमान में एक डिग्री का और इजाफा होगा। 19 अप्रैल को बारिश की संभावना बन रही है। बारिश के बाद तापमान में कमी आएगी। करीब दो डिग्री तक तापमान कम होने की संभावना है।