दोस्तो दयारा बुग्याल की वादियों में आखिर ऐसा क्या हुआ कि अचानक लापता हो गई? आज कितने दिन हुए ये नहीं बताउँगा ये आप बताना, लेकिन सवाल जरुर करूंगा कि बबीता पांडे आखिर कहां हैं? मोबाइल बंद है, कोई ठोस सुराग नहीं है और लगातार चल रहे सर्च ऑपरेशन के बावजूद जांच एजेंसियों के हाथ अब तक खाली हैं तो क्यों हैं। दोस्तो दोस्तो उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल ट्रैक से लापता हुई बबीता पांडे की तलाश दिन बीते, बीते हफ्ते, पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीमें लगातार खोज अभियान चला रही हैं, लेकिन अब तक कोई ऐसा सुराग नहीं मिला है जो इस रहस्य से पर्दा उठा सके। अब जांच का फोकस मोबाइल सर्विलांस, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और तकनीकी साक्ष्यों पर है। वहीं दूसरी ओर, इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। लेकिन सवाल अभी भी वही है—आखिर बबीता पांडे कहां हैं? दोस्तो बबीता पांडे की खोज में लगातार चल रहे सर्च अभियान के बावजूद पुलिस और प्रशासन अब तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सके हैं। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। शुरुआती दिनों में इस मामले में व्यापक स्तर पर भौतिक खोज अभियान चलाया गया था। पुलिस, प्रशासन और अन्य एजेंसियों ने क्षेत्र में कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद अब जांच का फोकस तकनीकी पहलुओं की ओर बढ़ा दिया गया है। दोस्तो पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब इस मामले में मोबाइल सर्विलांस, कॉल डिटेल रिकॉर्ड यानी सीडीआर और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद ली जा रही है। इसका उद्देश्य घटनाक्रम को समझना और किसी संभावित सुराग तक पहुंचना है।
दोस्तो जांच कई स्तरों पर चल रही है और हर उपलब्ध सूचना का बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है। अधिकारि कहते है कि सभी संभावित एंगल से मामले की जांच की जा रही है ताकि किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी को नजरअंदाज न किया जाए। पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में सक्रिय है और साक्ष्य जुटाने की कोशिश कर रही है। इस बीच घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर अलग-अलग तरह की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही कुछ पौराणिक मान्यताओं के आधार पर कुछ लोग यह चर्चा कर रहे हैं कि कहीं बबीता पांडे को परियों द्वारा तो नहीं ले जाया गया, हालांकि कि दोस्तो इस तरह की मान्यताओं को लेकर वैज्ञानिक दृष्टिकोण और आधुनिक जांच पद्धतियां इन्हें प्रमाणित नहीं मानती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे मामलों में अफवाहों से बचना और तथ्य आधारित जांच पर भरोसा करना जरूरी होता है। स्थानीय निवासी कहते दिखाई दे रहे हैं कि पहाड़ों में लोककथाएं और पारंपरिक मान्यताएं अपनी जगह रखती हैं, लेकिन किसी व्यक्ति के लापता होने जैसी गंभीर घटना को केवल इन्हीं मान्यताओं के आधार पर नहीं देखा जाना चाहिए। दोस्तो दयारा और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से ट्रैकिंग गतिविधियां होती रही हैं और इस तरह की घटनाओं को वैज्ञानिक जांच, परिस्थितियों और तथ्यों के आधार पर समझना चाहिए। इस बोर्ड पर क्या लिखा है परियों के देश में आपका स्वागतहै और दोस्तो बताया ये जाता है कि ये बोर्ड सरकारी तैर पर यहां लगा है। जब सरकार या प्रशानिक लोग इस बात को मान रहे हैं या लिख रहे हैं परियों का देश है, तो फिर परियां भी है। दोस्तो वीडियो में दिखाई दे रहा सीन बेहद खूबसूरत है। मनमोहक है, लेकिन क्या वकई यहां परियां आज भी रहती हैं हालांकि दोस्तो ज्यादातर लोग आज आधुनिक युग मै परियों द्वारा बबीता पांडे के हरण की संभावना को भी खारिज किया और कहा कि ऐसे समय में अफवाहों से बचना चाहिए। दोस्तो जांच एजेंसियों को अपना काम करने देना चाहिए और किसी भी तरह की अपुष्ट जानकारी पर ध्यान नहीं देना चाहिए। फिलहाल बबीता पांडे की तलाश और जांच दोनों जारी हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग सामने नहीं आया है। परिजन अब भी किसी सकारात्मक खबर की उम्मीद में हैं और पूरे मामले पर सभी की नजर बनी हुई है।