uk07rider vs Ritika… विवाद में नया मोड़! | Anurag Dobhal | Youtuber | Family | Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर UK Rider यानी अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका के बीच चल रहे विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। पति की ओर से लगाए गए चीटिंग के आरोपों के बाद अब रितिका ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है। रितिका ने 37 लाख रुपये की एलिमनी लेने के दावे को पूरी तरह झूठ बताया है और कई गंभीर दावों पर अपना पक्ष सामने रखा है। आखिर इस विवाद में किसने क्या कहा? बताता हूं आपको पूरी खबर। दोस्तो यूट्यूबर यूके07 राइडर यानी अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका के बीच चल रहा विवाद अब लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पहले अनुराग डोभाल ने अपनी पत्नी पर बेवफाई, 37 लाख रुपये की एलिमनी मांगने और बेटे से मिलने नहीं देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। अब इन सभी आरोपों पर रितिका ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि वह अपनी सफाई देने नहीं, बल्कि अपने बच्चे के भविष्य के लिए सच सामने रखने आई हैं। दोस्तो रितिका ने वीडियो में कहा कि आज नहीं तो कल उनका बेटा बड़ा होकर उनसे सवाल करेगा कि आखिर उनके माता-पिता के बीच क्या हुआ था। इसलिए उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ने का फैसला किया। उनका कहना है कि वह किसी से सहानुभूति नहीं चाहतीं, बल्कि सिर्फ अपना पक्ष लोगों तक पहुंचाना चाहती हैं। दोस्तो रितिका ने अनुराग डोभाल पर आरोप लगाया कि वह हर निजी विवाद को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर देते हैं। उन्होंने कहा कि बिना किसी ठोस सबूत के उनके चरित्र पर सवाल उठाए गए और अफेयर जैसे आरोप लगाए गए, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।

अनुराग डोभाल ने अपने वीडियो में दावा किया था कि उन्होंने बेटे से मिलने के लिए रितिका के परिवार को 37 लाख रुपये दिए और भारी एलिमनी की मांग की गई। वहीं दोस्तो अब इस पर रितिका ने साफ शब्दों में कहा कि यदि उन्होंने कभी 37 लाख रुपये मांगे हैं, तो अनुराग चैट, स्क्रीनशॉट, बैंक ट्रांजैक्शन या कोई भी कानूनी दस्तावेज सार्वजनिक करें। उनके मुताबिक ऐसा कोई सबूत मौजूद नहीं है क्योंकि यह दावा पूरी तरह गलत है। इसके अलावा दोस्तो रितिका ने आरोप लगाया कि गर्भावस्था के दौरान अनुराग ने न तो आर्थिक सहयोग दिया और न ही भावनात्मक रूप से उनका साथ निभाया। उन्होंने दावा किया कि घर का किराया, रोजमर्रा के खर्च और अन्य जरूरतों का इंतजाम उन्होंने खुद किया। इतना ही नहीं, बच्चे के जन्म के समय अस्पताल का बिल तक अनुराग ने नहीं चुकाया। साथ ही रितिका का कहना है कि डिलीवरी वाले दिन उन्हें मदद मिलने के बजाय कानूनी नोटिस भेज दिया गया। दोस्तो अनुराग डोभाल ने अपने वीडियो में दावा किया था कि रितिका का उनके एक दोस्त के साथ रिश्ता था। इस पर रितिका ने कहा कि जिस व्यक्ति का नाम लिया जा रहा है, उसे अनुराग पहले से जानते थे। अब उसी बात को आधार बनाकर उन पर बेवफाई का आरोप लगाना केवल उनकी छवि खराब करने की कोशिश है। उन्होंने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया।

दोस्तो रितिका ने तमाम पलटवार करते हुए ये बी कहा कि अगर उनका मकसद सिर्फ पैसे कमाना होता, तो वह अपना सामान, गहने और संपत्ति से जुड़े अधिकार कभी नहीं छोड़तीं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन हालात ऐसे बने कि उन्हें अलग होना पड़ा। दोस्तो इससे पहले अनुराग डोभाल ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक लंबा वीडियो साझा करते हुए दावा किया था कि उनकी पत्नी ने उनके दोस्त के साथ मिलकर उन्हें धोखा दिया। उन्होंने कुछ ऑडियो और वीडियो क्लिप भी साझा किए थे। अनुराग का आरोप था कि उन्हें अपने बेटे से मिलने नहीं दिया जा रहा और इसके लिए उन्होंने 37 लाख रुपये भी दिए हैं। हालांकि, अब रितिका ने इन सभी दावों को झूठा बताते हुए अनुराग से सबूत सार्वजनिक करने की चुनौती दी है। “तो दोस्तों, अनुराग डोभाल और रितिका के बीच का यह विवाद अब सोशल मीडिया से निकलकर लोगों के बीच बड़ी बहस का विषय बन चुका है। एक तरफ अनुराग डोभाल अपने आरोपों पर कायम हैं, तो दूसरी तरफ रितिका ने भी हर आरोप को खारिज करते हुए अपने दावे सार्वजनिक कर दिए हैं। फिलहाल दोनों पक्षों के दावे और आरोप सामने हैं, लेकिन इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे मामलों में अंतिम सच्चाई संबंधित कानूनी प्रक्रिया और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट होगी। आप इस पूरे विवाद को कैसे देखते हैं? अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए।