Dehradun का झंडा बाजार बना तनाव का केंद्र! | Law And Order | Tension | Protest | Uttarakhand News

Spread the love

जी हां दोस्तो देहरादून में अचानक भड़के बवाल ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। झंडा बाजार में पुलिस और भीड़ आमने-सामने क्यों आ गई? आखिर ऐसा क्या हुआ कि हालात बेकाबू हो गए और पुलिस बल को तैनात करना पड़ा? और सबसे बड़ा सवाल—क्या अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है या तनाव अभी भी बना हुआ है? दोस्तो दोस्तो राजधानी देहरादून से लेकर पहाड़ तक तनाव ही तनाव मौजूदा वक्त में दिखाई देता है, लोग भिड़ रहे हैं। कहीं पुलिस ही लोगों के निशाने पर हैं, कहीं पर्यटक बनाम स्थानीय की स्थिति लेकिन दोस्तो ये देहरादून वाला विवाद बड़ा है, बेहद संवेदनशील है। दोस्तो देहरादून नगर कोतवाली क्षेत्र के लक्खी बाग में लड़की गलत काम किये जाने का मामला सामने आने के बाद भारी विवाद हो गया। आरोपी है कि किराए पर रहने वाली एक परिवार की लड़की के साथ उसी के मकान मालिक के भांजे ने शौचालय में ले जाकर गलत काम किया। जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। वहीं, दोस्तो हिंदू संगठन भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। साथ ही दुकान में तोड़फोड़ भी की। इतना ही नहीं हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने नगर कोतवाली में जमकर हंगामा कर दिया, जिससे माहौल गरमा गया। उन्होंने पलटन बाजार क्षेत्र में दुकानों को बंद कराने की कोशिश की. पुलिस के साथ भी बहस की। पुलिस के मुताबिक, नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक लड़की के साथ घिनौनी हरकत का मामला सामने आया है। इस पूरे हंगामा को लेकर क्या कहना है दून पुलिस का वो भी देख लीजिए। अब पुलिस जो भी कर्रवाई करें लेकिन इस घटना हैं दून के परिवार को सवाधान रहने का संकेत तो दे ही दिया दोस्तो दून में घटती ऐसी आपराधिक घटनाओं पर अब लोग भी खुलकर बोल रहे हैं।

इस घटना की भनक लगते ही मौके पर हंगामा शुरू हो गया. हिंदू संगठन से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि आरोपी की पिटाई भी की। साथ ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने नगर कोतवाली में जमकर हंगामा किया है और मांग की कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। इस दौरान कार्यकताओं की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई, तो देखा आपने, एक गंभीर आपराधिक मामले के बाद कैसे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं—क्या हमारी बेटियां सुरक्षित हैं? क्या ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई ही लोगों के गुस्से को शांत कर सकती है? और क्या कानून व्यवस्था पर जनता का भरोसा पहले जैसा बना हुआ है?फिलहाल पुलिस का दावा है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले पर हमारी नजर बनी हुई है। जैसे ही कोई नया अपडेट सामने आएगा, हम आपको सबसे पहले जानकारी देंगे..