ऋषिकेश में आस्था से खिलवाड़, गंगा में शराब पार्टी पर बवाल | Uttarakhand News

Spread the love

ऋषिकेश में आस्था के नाम पर पर्यटक लगातार कर रहे खिलवाड़। सोशल मीडिया पर गंगा में शराब ठंडी कर पीने का वीडियो वायरल। स्थानीय लोगों ने पकड़ा और जमकर लगाई फटकार। ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र का बताया जा रहा है मामला। हालांकि वीडियो की नहीं है कोई आधिकारिक पुष्टि।गंगा की पवित्रता से खिलवाड़, ऋषिकेश में शराब पार्टी पर स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा ऋषिकेश में पवित्र गंगा नदी की मर्यादा को ताक पर रखने का मामला सामने आया है।

गंगा के बीच तीन सैलानी शराब पार्टी करते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन और स्थानीय युवाओं ने ऐसे हुड़दंगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि धार्मिक और पर्यटन स्थलों की गरिमा बनाए रखने के लिए नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गंगा तट और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने की भी मांग की है।