उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की बहार! | Job Alert | UKSSSC | Recruitment | Vacancy | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है! अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो अब तैयारी तेज कर दीजिए क्योंकि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UKSSSC ने करीब 2000 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी कर दिया है।प्रदेश के अलग-अलग विभागों में होने वाली इन भर्तियों से हजारों युवाओं को रोजगार का मौका मिलेगा। लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए ये खबर किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। आखिर किन-किन पदों पर होगी भर्ती और कब आएंगे आवेदन, बताएंगे इस रिपोर्ट में। दोस्तो मै आपको युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी के बारे में बतायूं उससे पहले गौर करने लायक ये भी है कि रोजगार को लेकर अपने उत्तराखंड का हाल। दोस्तो उत्तराखंड में बेरोजगारी एक गंभीर मुद्दा है। ताज़ा रिपोर्टों (जुलाई-सितंबर 2025) के अनुसार, राज्य में बेरोजगारी दर 8.9% है। सेवायोजन कार्यालयों ( में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या जनवरी 2024 तक 8,83,346 से अधिक हो गई थी, जिसमें सबसे ज्यादा युवा मैदानी जिलों (जैसे- देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर) से है।

इसके अलावा दोस्तो उच्च बेरोजगारी दर की बात करूं तो PLFS (Periodic Labour Force Survey) के अनुसार, उत्तराखंड की बेरोजगारी दर ग्रामीण क्षेत्रों में 10% तक दर्ज की गई है। पंजीकृत बेरोजगार 2023 के अंत तक यह आंकड़ा करीब 8.82 लाख के पास था, जो पिछले कुछ वर्षों में लगातार बढ़ा है। वहीं दोस्तो शिक्षित बेरोजगारी की जब बात आती है तो रिपोर्टों के अनुसार, स्नातक (Graduate) युवाओं में बेरोजगारी दर 40% के आसपास है। दोस्तो पलायन का कारण बड़ा है, दोस्तो पर्वतीय जिलों में रोजगार के अवसरों की कमी के कारण युवा मैदानी क्षेत्रों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। इधर सरकार की कोशिश है कि साल 2026 में, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा समूह ‘ग’ के 2,263 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिसमें वाहन चालक, वैयक्तिक सहायक, और वन आरक्षी जैसे पद शामिल हैं। जी हां दोस्तो UKSSSC ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए समूह ‘ग’ के 2000 से अधिक पदों पर होने वाली 14 भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी कर दिया है। दोस्तो आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2026 के दौरान आयोजित की जाएगी।

भर्ती कैलेंडर जारी होने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में उत्साह बढ़ गया है। आयोग ने स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा की तिथि में भी बदलाव किया है। यह परीक्षा पहले 17 मई 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ाकर 14 जून 2026 कर दिया गया है। इस संबंध में आयोग की ओर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। परीक्षा तिथि के आगे बढ़ने से अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा। जारी कैलेंडर के अनुसार राज्य के विभिन्न विभागों में सहायक सांख्यिकी अधिकारी, वैयक्तिक सहायक, पुलिस कांस्टेबल, आबकारी उप निरीक्षक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, प्रयोगशाला सहायक समेत कई पदों पर भर्ती की जाएगी। इन भर्तियों के माध्यम से 2000 से अधिक रिक्त पदों को भरा जाएगा। यहां पर चार्ट लगाना,

युवाओं को तैयारी के लिए मिला स्पष्ट रोडमैप। लंबे समय से भर्ती परीक्षाओं का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को अब स्पष्ट परीक्षा कार्यक्रम मिल गया है। इससे उम्मीदवार अपनी तैयारी को बेहतर ढंग से प्लान कर सकेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का कहना है कि भर्ती कैलेंडर जारी होने से अनिश्चितता खत्म हुई है और अब वे तय समयसीमा के अनुसार अपनी पढ़ाई पर फोकस कर पाएंगे। सूत्रों के मुताबिक आयोग जल्द ही संबंधित भर्ती परीक्षाओं की विस्तृत अधिसूचना, आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और परीक्षा पैटर्न की जानकारी भी जारी करेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन पर नियमित नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी अपडेट से वंचित न रहें, तो कुल मिलाकर उत्तराखंड में बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं के पलायन के बीच UKSSSC का ये भर्ती कैलेंडर लाखों अभ्यर्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आया है। अब देखना होगा कि आयोग तय समयसीमा के भीतर इन भर्तियों को कितनी पारदर्शिता और तेजी से पूरा कर पाता है। फिलहाल युवाओं के पास मौका भी है और वक्त भी, इसलिए तैयारी में जुट जाइए, क्योंकि सरकारी नौकरी का सपना अब हकीकत में बदल सकता है।