उत्तराखंड में आज हल्की बारिश की संभावना, इन पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज

Spread the love

बीते कई दिनों से उत्तराखंड का मौसम शुष्क बना हुआ है। भले ही सुबह- शाम ठंड हो रही हो लेकिन दोपहर के समय गर्मी का अहसास होने लगा है। मानो सर्दी अब गुजर चुकी हो लेकिन ठंड की वापसी होने वाली है। Uttarakhand Weather Update Today पर्वतीय जिलों में आज (शनिवार) हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ उत्तरकाशी और चमोली जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में भी तेज धूप निकलने के कारण ठंड कम हो गई है। हालांकि, सुबह और शाम के समय ठिठुरन भरी ठंड हो रही है। क्षेत्र में न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है, लेकिन पाला पड़ने के कारण सुबह और शाम के समय ठंड हो रही है।

वहीं, मैदानी क्षेत्र में क्षेत्र में कोहरा छाने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.0 और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 25.1 और न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली और आसपास के क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश और बौछार पड़ने के आसार हैं, जिससे पारे में भी गिरावट आ सकती है। अगले तीन दिनों तक भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं कुछ इलाकों में गर्जन के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। आज दून का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।