उत्तराखंड मौसम: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ होगी बारिश, मैदानी शहरों में बढ़ेगी ठंड

उत्तराखंड में आगामी दो दिनों में ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जिससे मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने की संभावना है।

Share

उत्तराखंड में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार मौसम का मिजाज बदला रहेगा। Uttarakhand weather update 8, 9 Nov ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश हो सकती है। जिससे मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र अनुसार 8 और 9 नवंबर को पर्वतीय जिलों जैसे केदारनाथ, बद्रीनाथ, उत्तरकाशी में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन पर्वतीय इलाक़ों में बारिश होने से मैदानी इलाक़ों में ठंड बढ़ सकती है। जबकि, 10 नवंबर को आंशिक बादल छाये रहने के साथ उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में कुहासा और धुंध छाई रह सकती है। तापमान में भी मामूली गिरावट आने की आशंका है। वही, बारिश न होने के कारण सूखी ठंड लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचा रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बूंदाबांदी के कारण पहाड़ों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।