22 साल का पॉलिटिकल करियर, करोड़पति हैं उत्तराखंड कांग्रेस के ये प्रत्याशी; पास में नहीं है कोई वाहन

गणेश गोदियाल ने अपने नामांकन पत्र में 2,72,22,233 रुपए की चल-अचल व 1.20 लाख की पैतृक संपत्ति दर्शायी है। उनके पास कोई वाहन नहीं है, जबकि 87 लाख की देनदारी है।

Share

गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल 22 सालों से राजनीति में हैं। गणेश गोदियाल पूर्व में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। Congress Leader Ganesh Godiyal 22 सालों में गणेश गोदियाल के पॉलिटिकल खाते में 3 हार-दो जीत शामिल हुई है। गणेश गोदियाल ने अपने नामांकन पत्र में 2,72,22,233 रुपए की चल-अचल व 1.20 लाख की पैतृक संपत्ति दर्शायी है। जबकि 2.80 लाख का सोना व बाजार में 57,20,666 रुपए कीमत की 20 नाली जमीन है। 2018-19 में नवी मुंबई में किशन इंटरप्राइजेज के साथ बाजार दर की करीब 1.75 करोड़ की साझेदारी है। उनके पास कोई वाहन नहीं है, जबकि 87 लाख की देनदारी है। वहीं गोदियाल की पत्नी सुनीता के पास 2,70,7,572 रुपये की चल अचल संपत्ति, 16 लाख की ज्वेलरी व 60 हजार व 2 लाख कीमत के दो वाहन हैं। कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के पास न तो चौपहिया वाहन है, न दुपहिया ही।

गणेश गोदियाल वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे। तब उनके पास 6,94,952 रुपये और पत्नी सुनीता के पास 27,42,859 रुपये की चल संपत्ति थी। वहीं, उनकी अचल संपत्ति का बाजार मूल्य 3,58,39,000 रुपये और पत्नी सुनीता की अचल संपत्ति का मूल्य 3,56,39,000 रुपये था। गोदियाल ने मुंबई के चेंबुर नाके में फलों की रेडी लगाई। साथ ही उन्होंने कई छोटे बड़े काम किये। इसके बाद उन्होंने सिविल कॉन्ट्रेकर का काम शुरू किया। गणेश गोदियाल ने 25 सालों मुंबई में मेहनत कर मुकाम हासिल किया। उन्होंने अपनी मेहनत से मुंबई में अपना बिजनेस खड़ा किया। गोदियाल ने सबसे पहला चुनाव 2002 में लड़ा। इस साल गणेश गोदियाल ने थैलीसैंण विधानसभा से चुनाव लड़ा। जिसमें उन्हें जीत मिली। वे यहां से विधायक बने। पहले विधानसभा चुनाव में गणेश गोदियाल ने भाजपा के दिग्गज नेता रमेश पोखरियाल निशंक को करारी हार दी थी।