देहरादून में स्वाइन फ्लू का खतरा?क्या अस्पतालों में शुरू हो गई बड़ी तैयारी? | Uttarakhand News

Spread the love

अगस्त महीने में स्वाइन फ्लू के कारण अब तक 5 संक्रमित मरीजों की मौत दर्ज की जा चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा के अनुसार, जिन मरीजों की जान गई है वे सभी पहले से ही किसी न किसी गंभीर अन्य बीमारी से पीड़ित थे। वर्तमान में लगभग 10 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। संक्रमण के बढ़ते मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल जैसे बड़े सरकारी केंद्रों में H1N1 मरीजों के लिए विशेष आइसोलेशन वार्ड और 10-10 बेड आरक्षित किए हैं। इसके साथ ही निजी अस्पतालों को भी संदिग्ध मरीजों की सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को देने की सख्त हिदायत दी गई है।