मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूरी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक, सभी स्कूल भी बंद

Spread the love

भुवन चंद्र खंडूड़ी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। भुवन चंद्र खंडूड़ी हार्ट संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे। जिसके कारण उन्हें दून के मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां कई महीनों से उनका उपचार चल रहा था। Bhuwan Chandra Khanduri Funeral आज उन्होंने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। सुबह उनका निधन हुआ। भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन के बाद चारों ओर नीम खामोशी छाई हुई है। भुवन चंद्र खंडूड़ी उत्तराखंड की आम जनता के नायक थे। उत्तराखंड सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के आकस्मिक निधन के बाद, 19 से 21 मई तक तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार कल, 20 मई को पूरे पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा। कल राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। बताया जा रहा है कि कल हरिद्वार में भुवन चंद्र खंडूड़ी का अंतिम संस्कार होगा। सुबह 10 बजे भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतिम यात्रा निकलेगी।